राजनीति

शाह के बयान से कांग्रेस में आई जान-राजस्थान में दिखेगा फायदा

बाड़मेर। अभी देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। तीन चरणों का मतदान हो गया है और 4 चरण शेष हैं। राजनैतिक दल अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। ऐसे ही दावों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक बयान ने कांग्रेस में जान फूंकने का काम कर दिया है। कांग्रेस मानकर चल रही है कि कि अब केवल मतों की गिनती बाकी है। शाह ने एक टीवी इंटरव्यू में यह बात स्वीकार की है। शाह के इस बयान के बाद कांग्रेस का आत्मविश्वास बढ़ा है। वहीं उनकी संभावनाओं को काफी बल मिला है। अमित शाह ने स्वीकार किया है कि राजस्थान में कुछ सीटे कम आ रही हैं। उनके बयान से लग रहा है कि इस बार शायद बीजेपी क्लीन स्वीप नहीं कर पाएगी। उन्होंने एक दो सीटों की कटौती होने की संभावना जताई है। अमित शाह के इस बयान के बाद इसके बड़े सियासी संकेत को समझने की कोशिश की जा रही है।इसी के चलते बायतु विधायक हरीश चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस तो राजस्थान में जीत रही है, केवल काउंटिंग ही करना बाकी है। इधर, अमित शाह के बयान से कांग्रेस के नेता काफी आत्मविश्वास से लेबरेज नजर आ रहे हैं। इधर, कांग्रेस को इस बयान से काफी बल मिला है। कांग्रेस के नेता अमित शाह के बयान को लेकर अपनी बड़ी जीत मानने लगे हैं। इसी को लेकर हरीश चौधरी ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि कांग्रेस राजस्थान में बड़ी जीत हासिल कर रही है, केवल 4 जून को काउंटिंग होना बाकी है। इससे पहले गहलोत और पायलट भी राजस्थान में कांग्रेस की डबल डिजिट में जीत हासिल करने का दावा कर चुके हैं।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

45 mins ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

47 mins ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

50 mins ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

53 mins ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

57 mins ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

1 hour ago