देश

वोट डालकर लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हों ; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने की मतदाताओं से अपील

भोपालमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के महापर्व में अपना मत देकर जरूर शामिल हों। लोकतंत्र में हर मतदाता का मत बहुत महत्वपूर्ण है। आपका मत लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है। मतदान, लोकतंत्र में अपनी आस्था की अभिव्यक्ति है। इसलिये मतदान जरूर करें।

राजन ने कहा कि अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार संविधान ने आपको दिया है। संवैधानिक अधिकार का सम्मान कर मतदान अवश्य करें। मतदाता पहले मतदान करें, फिर अपने दूसरे कर्त्तव्यों का पालन करें।

राजन ने कहा कि मतदाताओं की सहूलियत के लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। गर्मी को देखते हुए मतदान केन्द्रों में छाया, पानी और आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि मतदान करने जाते समय मतदाता सूचना पर्ची के अतिरिक्त एक फोटो परिचय पत्र भी जरूर ले जायें। उन्होंने कहा है कि जिन मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या अधिक है, वहाँ अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है, जिससे मतदाताओं को अधिक समय तक इंतजार न करना पड़े। गौरतलब है कि तीसरे चरण में 9 लोकसभा संसदीय क्षेत्र – मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल में 7 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

Gaurav

Recent Posts

पीएम मोदी का तीन दिवसीय दौरा खत्म, अमेरिका से भारत के लिए हुए रवाना

न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा खत्म हो गया है। इन तीन…

24 mins ago

जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान कल, मेंढर में भारी सुरक्षा बल किया तैनात

पुंछ। जम्मू कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा…

27 mins ago

तिरुपति लड्डू मामले में सरकार गंभीर, थमाया नोटिस

तिरुमाला। तिरुपति मंदिर से जुड़े लड्डू मामले में अब केंद्र सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए…

29 mins ago

जापान में भूकंप के झटके, सुनामी का अलर्ट जारी

टोक्यो। जापान की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से थर्रा गई है। इसके…

32 mins ago

शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा दशहरा पर्व – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री करेंगे महेश्वर में शस्त्र पूजन 5 अक्टूबर को दमोह जिले के संग्रामपुर में होगी…

37 mins ago

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

19 hours ago