राजनीति

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली

-कांग्रेस के 5 अन्य नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर कयासों का बाजार गरम करने वाले अरविंदर सिंह लवली आखिकार भाजपा में शामिल हो गए। इसी के साथ लवली के अगले कमद को लेकर जारी अटकलों का दौर भी थम गया। लवली के साथ ही कांग्रेस नेता राजकुमार चौहान, तीन बार के विधायक रहे नसीब सिंह, अमित मलिक, और नीरज बैसोया ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। तमाम कयासों और अटकलों को विराम लगाते हुए दिल्ली कांग्रेस के पू्र्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली शनिवार 04 मई को भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ में कांग्रेस नेता नसीब सिंह नीरज बसोया और राजकुमार चौहान ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है। यह उनका भाजपा में दूसरी बार शामिल होने का कार्यक्रम है। इससे पहले भी वो कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके थे। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद त्याग दिया था। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और उम्मीदवार उदित राज, कन्हैया कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया था। यह अलग बात है कि भाजपा में शामिल हुए लवली ने पार्टी छोड़ने के बाद इस पर कुछ नहीं कहा, अलबत्ता वो कह रहे हैं कि पहले भी मैंने स्पष्ट किया था और अपने इस्तीफे के साथ भेजे पत्र में भी मैंने कहा था कि अगर मैं कहीं शामिल होना चाहता हूं तो मुझे एक लाइन का इस्तीफा लिखने से कौन रोक रहा। लवली कहते हैं कि इस्तीफे में कारण इसलिए दर्शाए गए हैं ताकि शायद उन्हें दुरुस्त कर लिया जाए। जिस प्रकार से लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा, उससे यदि पीड़ा ना होती तो क्यों पद छोड़ते। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें थोड़े ही पार्टी से बाहर निकाला जा रहा था। यह फैसला उनका अपना है।

Gaurav

Recent Posts

बाजार से गायब हो रहे 10, 20 और 50 के नोट , कांग्रेस के नेता ने वित्त मंत्री को चिट्ठी लिखी लिखकर जताई चिंता…

दिल्ली : देश में डिजिटल ट्रांजैक्शंस तेजी से बढ़ रहा है और लोगों में कैश…

2 hours ago

PM मोदी की यात्रा के दौरान अमेरिका ने भारत को सौंपे 297 एंटिक्स, मोदी काल में विकास भी, विरासत भी

दिल्ली : पीएम मोदी भारत की संस्कृति और विरासत को संजोने के लिए हर तरह…

2 hours ago

तीन सहपाठियों के हाथ में देश की सुरक्षा के लिए थल, वायु और नौसेना की कमान होगी

तीसरी कक्षा में साथ पड़ने के बाद अब एक बार फिर बना मिलने का अनोखा…

2 hours ago

श्रीलंका के नये राष्ट्रपति बन रहे मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके क्या भारत से मिलाएंगे हाथ

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी…

2 hours ago

मालदीव अब नहीं करेगा भारत के साथ हुए समझौते की जांच

माले । मालदीव की सरकार अब भारत के साथ हुए समझौतों की जांच नहीं कराएगी।…

2 hours ago

AI को लेकर फोकस कर रहे पीएम मोदी…..जानकर अच्छा लगा : सुंदर पिचाई

न्यूयॉर्क । अल्फाबेट और गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई का कहना है…

2 hours ago