दुनिया

एक ऐसा देश जिसकी कुल आबादी कुल आबादी 39 है

-इनमें शामिल है 35 लोग और 4 कुत्ते

वॉशिंगटन। अमेरिका के नेवाडा में स्थित देश मोलोसिया की कुल आबादी 39 है, जिसमें 35 लोग और 4 कुत्ते शामिल हैं। यह एक माइक्रोनेशन है। इस देश के अपने अलग कानून, परंपरा, यहां तक की अलग करेंसी भी है। यहां के राष्ट्रपति बेखौफ होकर खुलेआम सड़कों पर घूमते नजर आ जाएंगे। इतना ही नहीं, अपने देश के हर नागरिक को वो पहचानते हैं और मिलना-जुलना भी होता है। बता दें कि 1977 में केविन बॉघ और उनके एक दोस्त को अलग देश बनाने का विचार आया था। ऐसे में दोनों ने मिलकर मोलोसिया को एक माइक्रोनेशन के रुप में स्थापित किया। तब से लेकर अबतक केविन इस छोटे से देश के राष्ट्रपति हैं। उन्होंने खुद को वहां का तानाशाह घोषित कर रखा है, जबकि उनकी पत्नी को मोलोसिया की पहली महिला का दर्जा मिला है। केविन ने अपने जिस दोस्त के साथ माइक्रो नेशन मोलोसिया के स्थापना की कल्पना की थी, उसने थोड़े समय के बाद ही इस आइडिया को त्याग दिया। लेकिन केविन के मन में ये आइडिया घर कर गया और उन्होंने अपने इस शौक को आगे जारी रखा। यहां रहने वाले ज्यादातर नागरिक केविन के रिश्तेदार हैं, जो इस देश के बॉर्डर के आस-पास रहते हैं। लेकिन इस देश को अभी तक दुनिया की किसी भी सरकार से मान्यता नहीं मिला है। इस छोटे से देश में दुकान, लाइब्रेरी, श्मशान घाट के अलावा कई अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। कई लोग इस अनोखे देश का टूर करने आते रहते हैं। लेकिन अंदर आने के लिए टूरिस्ट को अपने पासपोर्ट पर स्टैम्प लगवाना पड़ता है। पिछले 40 सालों से केविन यहां आने वाले पर्यटकों को अपने छोटे से देश की सैर करवाते हैं। ये टूर कुल 2 घंटे का होता है। घूमने आने वाले लोगों का कहना होता है कि ऐसे मिलनसार तानाशाह कम ही देखने को मिलते हैं। मोलोसिया की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस देश का कुल क्षेत्रफल 11.3 एकड़ है, जिसके राजधानी का नाम बॉघस्टन है। वहीं, 26 मई को नेशनल हॉली डे होता है।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

15 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

15 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

15 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

15 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

15 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

15 hours ago