दुनिया

पाकिस्तान में हादसा: पहाड़ी से फिसलकर नाले में गिरी बस; 20 की मौत, कई घायल

पेशावर । उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक यात्री बस पहाड़ी इलाके से फिसलकर नाले में गिर गई, जिसमें सवार कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के डायमेर जिले में काराकोरम राजमार्ग पर हुई। बस रावलपिंडी से हुंजा जा रही थी। इस दौरान चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस पहाड़ी से फिसलकर सीधे नीले में जा गिरी जिसमें कम से कम 20 यात्रियों की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हो हुए है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि यह साफ नहीं हो सका है कि बस में कितने यात्री सवार थे। अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य जारी हैं और शवों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है क्योंकि घायलों में से कई की हालत गंभीर है।

गिलगित बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री हाजी गुलबार खान ने घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए प्रशासन को घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिए हैं। गिल्टगिट-बाल्टिस्तान सरकार के प्रवक्ता फैजुल्लाह फराक ने कहा कि दुर्घटना के बाद चिलास अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। घायलों को इलाज जारी है।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

17 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

17 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

17 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

17 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

17 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

17 hours ago