कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को दी तीन चुनौतियां
आणंद । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले गुजरात के आणंद में गुरुवार को पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 60 सालों तक बैंक कब्जाए। कांग्रेस के शहजादे माथे पर संविधान रखकर नाच रहे हैं, लेकिन कांग्रेस मुझे जवाब दे कि क्या इस देश में 75 साल तक हिंदुस्तान के सभी हिस्सों पर लागू होता था? उन्होंने कहा कि मोदी के आने से पहले इस देश में दो संविधान, दो झंडे, दो प्रधानमंत्री थे। शाहजादे की पार्टी कांग्रेस ने कश्मीर में हिंदुस्तान का संविधान लागू नहीं होने दिया। सरदार पटेल की भूमि से आए इस बेटे ने धारा 370 को जमींदोज कर सरदार साहब को श्रद्धांजलि सच्ची दी।
पीएम मोदी ने कहा, मैंने कश्मीर में तिरंगा झंडा फहराकर, भारत का संविधान लागू कर सरदार साहब का सपना पूरा किया। जो देश (पाकिस्तान) कभी आतंकी एक्सपोर्ट करता था, वहां आज आटे के इंपोर्ट के लिए दर-दर भटक रहा है, जिसके हाथ में बम का गोला था, उसके हाथ में आज भीख का कटोरा है। पीएम मोदी ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को तीन चुनौती दी है।
उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस और उनके चट्टे-बट्टे को तीन चुनौती देता हूं। पहला, वे लिखित में दें कि धर्म के आधार पर वहां मुसलमानों को आरक्षण नहीं देने देगी। दूसरा, (कांग्रेस) एस-एसटी को मिलने वाली आरक्षण में सेंधमारी नहीं करेगी। तीसरा, देश में जिन-जिन राज्यों में कांग्रेस और उनकी साथियों की सरकार है, वहां वोट बैंक की राजनीति नहीं कर, बैकडोर से ओबीसी का आरक्षण काटकर मुसलमानों को नहीं देगी। मैं जानता हूं कि कांग्रेस मेरी चुनौतियों को स्वीकार नहीं करेगी क्योंकि कांग्रेस की नीयत में खोट है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधकर कहा,संयोग देखिए, आज भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। मजा की बात ये है कि यहां कांग्रेस मर रही है, वहां पाकिस्तान रो रहा है। कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं। शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है। कांग्रेस पाकिस्तान की मुरीद है, पाकिस्तान और कांग्रेस की ये पार्टनरशिप अब पूरी तरह एक्सपोज हो गई है। कांग्रेस की कमजोर सरकार आतंक की आकाओं को डोजियर देती थी। मोदी सरकार डोजियर में टाइम खराब नहीं करती। आतंकियों को घर में घुसकर मारती है।
पीएम मोदी ने कहा, देश ने 60 साल तक कांग्रेस का राज देखा है। अब देश ने 10 साल भाजपा का सेवाकाल भी देखा है। वहां शासनकाल था, ये सेवाकाल है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,2014 में जब आपने अपने इस बेटे को गुजरात से दिल्ली भेजकर देश की सेवा करने का आदेश दिया, उस समय देश के प्रधानमंत्री बड़े विद्वान अर्थशास्त्री थे। जब उन्होंने छोड़ा था, तब देश दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था। 10 साल में इस गुजराती चाय वाले ने देश की इकोनॉमी को 5वें नंबर पर पहुंचा दिया। पीएम मोदी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के जमाने से मनमोहन सिंह की सरकार तक चुनावी रैली में एक ही बात बोलते थे गरीब, गरीब गरीब….। आज मोदी सरकार में गरीबों को पक्के घर मिल रहे हैं।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,10 July'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman on Wednesday urged non-banking financial…
Ira Singh Khabar Khabron Ki,9 July'25 Former British Prime Minister Rishi Sunak has returned to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,08 July'25 U.S. President Donald Trump has announced sweeping new tariffs,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,07 July'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman held a series of…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,06 July'25 India has emerged as the fourth-most equal country in…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,04 July'25 India’s foreign exchange reserves surged by Rs 41,359 crore…