राजनीति

कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत थामेंगे भाजपा का दामन

-आज श्योपुर के विजयपुर में सीएम डॉ. मोहन यादव के सामने लेंगे सदस्यता

भोपाल। कांग्रेस के सीनियर लीडर और श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से 6 बार के कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत मंगलवार भाजपा की सदस्यता लेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष वे भाजपाकी सदस्यता लेंगे। श्योपुर जिले के विजयपुर में रामनिवास की भाजपामें जॉइनिंग होगी। सूत्र बताते हैं कि रामनिवास रावत को लोकसभा चुनाव के बाद मप्र की मोहन कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

रामनिवास रावत केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाते हैं हाल ही में उन्हें सिंधिया ने भी भरपूर सम्मान देने का भरोसा दिया है। हाल ही में कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत की भाजपा में जाने की खबरें थी। ऐसी चर्चा थी कि वे मुरैना में पीएम मोदी की सभा में उनके सामने भाजपा की सदस्यता लेंगे। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं। जिसके बाद रामनिवास रावत राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की सभा में नजर आए थे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि रामनिवास रावत कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने उनके भाजपा में जाने की अटकलों को खारिज किया था।

Gaurav

Recent Posts

बाजार से गायब हो रहे 10, 20 और 50 के नोट , कांग्रेस के नेता ने वित्त मंत्री को चिट्ठी लिखी लिखकर जताई चिंता…

दिल्ली : देश में डिजिटल ट्रांजैक्शंस तेजी से बढ़ रहा है और लोगों में कैश…

4 hours ago

PM मोदी की यात्रा के दौरान अमेरिका ने भारत को सौंपे 297 एंटिक्स, मोदी काल में विकास भी, विरासत भी

दिल्ली : पीएम मोदी भारत की संस्कृति और विरासत को संजोने के लिए हर तरह…

4 hours ago

तीन सहपाठियों के हाथ में देश की सुरक्षा के लिए थल, वायु और नौसेना की कमान होगी

तीसरी कक्षा में साथ पड़ने के बाद अब एक बार फिर बना मिलने का अनोखा…

4 hours ago

श्रीलंका के नये राष्ट्रपति बन रहे मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके क्या भारत से मिलाएंगे हाथ

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी…

4 hours ago

मालदीव अब नहीं करेगा भारत के साथ हुए समझौते की जांच

माले । मालदीव की सरकार अब भारत के साथ हुए समझौतों की जांच नहीं कराएगी।…

4 hours ago

AI को लेकर फोकस कर रहे पीएम मोदी…..जानकर अच्छा लगा : सुंदर पिचाई

न्यूयॉर्क । अल्फाबेट और गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई का कहना है…

4 hours ago