राजनीति

संविधान बदलने की बात करने वाले बीजेपी नेताओं को प्रधानमंत्री की सहमति

– कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने चुनावी रैली में पीएम मोदी पर लगाए आरोप
लातूर। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी-वाड्रा ने लातूर महाराष्ट्र में एक चुनावी रैली में दावा किया कि बीजेपी नेता संविधान बदलने की जो बात कर रहे हैं, उसके पीछे उनको पीएम नरेंद्र मोदी का समर्थन प्राप्त है। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लातूर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के मंत्री और नेता खुलेआम कह कर रहे हैं कि 400 से ज्यादा सीटें मिलने के बाद संविधान बदल दिया जाएगा। प्रियंका ने आरोप लगाया कि और ऐसा पीएम की सहमति” से हो रहा है। प्रियंका गांधी शनिवार को लातूर (एससी) लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे इंडिया-एमवीए-कांग्रेस उम्मीदवार शिवाजी कालगे के लिए प्रचार कर रही थीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि बीजेपी देश की जनता को संविधान द्वारा दिए गए समान अधिकारों से वंचित करने और देश को कमजोर करने के लिए संविधान को बदलना चाहती है।
उन्होंने आगे कहा कि मामला सार्वजनिक होने के बाद पीएम मोदी ने इस मामले को दरकिनार करने का प्रयास किया और संविधान के साथ छेड़छाड़ की किसी भी कोशिश से इनकार किया। प्रियंका ने कहा कि यह संविधान और लोकतंत्र को बचाने का समय है। अपने वोट का समझ कर इस्तेमाल करें। अपने और अपने बच्चों का भविष्य, अपने अधिकारों और लोकतंत्र तथा संविधान को बचाने के लिए देश की प्रगति के लिए वोट करें। हमारे महान नेताओं के बलिदानों से देश को आजादी मिली है और अब इसे सुरक्षित रखना आपके हाथ में है। अपना वोट का इस्तेमाल सूझबूझ के साथ करें।
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि पिछले दो कार्यकालों में बीजेपी सरकार ने क्या किया, इसके बारे में बात करने की बजाय, पीएम मोदी अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए पिछले 70 सालों के सभी शासनों को दोष देते रहते हैं। उन्होंने पीएम से सवाल किया कि नौकरी, शिक्षा, महंगाई को नियंत्रित करने, गरीबों, युवाओं, किसानों, महिलाओं और समाज के अन्य वर्गों के जीवन में सुधार लाने के आपके सभी बड़े वादों का क्या हुआ? उन्होंने प्रधानमंत्री पर एक पार्टी कैसे एक्स-रे मशीन चलाएगी और लोगों का सारा सामान या संपत्ति हड़प लेगी जैसे बेतुके दावे करके प्रमुख मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए यह बात कर रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि लोग इस तरह की बातों से खुश होते हैं, लेकिन पीएम इस गलत धारणा में हैं कि वह खुलेआम झूठ बोलकर जनता को बेवकूफ बना सकते हैं। देश में पहले भी कई महान प्रधानमंत्री हुए हैं, लेकिन कोई भी इतनी नीचे स्तर तक नहीं गिरा, या अपने पद की गरिमा नहीं घटाई है।
Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

3 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

7 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

7 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

7 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

7 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

7 hours ago