Categories: ख़बरे

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सिंह सोढ़ी लापता, तलाश जारी

– दिल्ली पुलिस के हाथ लगा सीसीटीवी फुटेज, अपहरण की आशंका

नई दिल्ली। टीवी के कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले कलाकार गुरुचरण सिंह कई दिनों से लापता हैं। परेशान होकर उनके पिता ने दिल्ली पुलिस में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कारवाई। अब दिल्ली पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, जिसमें गुरुचरण सिंह दिल्ली के पालम इलाके में परशुराम चौक पर पैदल कहीं जाते हुए कैद हुए हैं। उनकी पीठ पर बैग टंगा हुआ है। आज दिल्ली पुलिस गुरुचरण सिंह की बैंक डिटेल्स खंगालेगी, जिससे दिल्ली पुलिस को कई सुराग हाथ लग सकते हैं। गुरुचरण सिंह के लापता होने की खबर 26 अप्रैल यानी शुक्रवार को सामने आई थी। उनके पिता हरगीत सिंह ने एक टीवी चैनल से बातचीत में इसे कन्फर्म किया था। उनका कहना था कि 22 अप्रैल से गुरुचरण सिंह लापता हैं। पुलिस में उन्होंने शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस ने उनके पिता को आश्वासन दिया है कि वो जल्द ही गुरचरण को ढूंढ निकालेंगे।

खबर आई थी कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हैं तो पुलिस ने इस मामले में अपहरण का मामला दर्ज किया है। इसी बीच पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा, जिसमें अपहरण का मामला सामने आया था। शुरुआती जांच में सामने आया था कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल की सुबह मुंबई के लिए निकले थे। साढ़े 8 बजे उनकी दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट थी, लेकिन उन्होंने फ्लाइट नहीं ली और मुंबई नहीं पहुंचे। 25 अप्रैल को दोपहर 3 बजे, गुरुचरण के पिता ने दिल्ली के पालम थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा, जिसमें गुरुचरण सिंह जाते हुए दिख रहे हैं। 24 अप्रैल तक गुरुचरण सिंह का फोन भी चालू था, लेकिन अब वो स्विचऑफ है। पुलिस ने जब फोन की कॉल डिटेल निकलवाए तो पुलिस को काफी अटपटी चीजें मिलीं। रिपोर्ट्स की मानें तो गुरुचरण सिंह की मां पिछले काफी समय से बीमार चल रही हैं। वो अस्पताल में भर्ती थीं। पिता ने बताया कि अब वो ठीक हैं और घर आकार आराम कर रही हैं। परिवार इस समय गुरुचरण को लेकर चिंता में है, लेकिन सभी लोग पॉजिटिव एटीट्यूड लेकर चल रहे हैं। गुरुचरण सिंह के पिता हरगीत सिंह ने कहा कि एसएचओ ने मुझे कॉल की थी। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि वो गुरचरण को जल्दी ही ढूंढ लेंगे। उम्मीद करता हूं कि गुरुचरण जहां भी होगा ठीक होगा और वो खुश होगा।

बता दें कि गुरुचरण सिंह ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल निभाया। इसी रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। दर्शकों को उनके बोलने का तरीका और खुशमिजाज अंदाज बहुत पसंद आया सालों तक शो का हिस्सा बने रहने के बाद उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया था।

Gaurav

Recent Posts

बाजार से गायब हो रहे 10, 20 और 50 के नोट , कांग्रेस के नेता ने वित्त मंत्री को चिट्ठी लिखी लिखकर जताई चिंता…

दिल्ली : देश में डिजिटल ट्रांजैक्शंस तेजी से बढ़ रहा है और लोगों में कैश…

6 hours ago

PM मोदी की यात्रा के दौरान अमेरिका ने भारत को सौंपे 297 एंटिक्स, मोदी काल में विकास भी, विरासत भी

दिल्ली : पीएम मोदी भारत की संस्कृति और विरासत को संजोने के लिए हर तरह…

6 hours ago

तीन सहपाठियों के हाथ में देश की सुरक्षा के लिए थल, वायु और नौसेना की कमान होगी

तीसरी कक्षा में साथ पड़ने के बाद अब एक बार फिर बना मिलने का अनोखा…

6 hours ago

श्रीलंका के नये राष्ट्रपति बन रहे मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके क्या भारत से मिलाएंगे हाथ

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी…

6 hours ago

मालदीव अब नहीं करेगा भारत के साथ हुए समझौते की जांच

माले । मालदीव की सरकार अब भारत के साथ हुए समझौतों की जांच नहीं कराएगी।…

6 hours ago

AI को लेकर फोकस कर रहे पीएम मोदी…..जानकर अच्छा लगा : सुंदर पिचाई

न्यूयॉर्क । अल्फाबेट और गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई का कहना है…

6 hours ago