देश

वेंकैया नायडू, राम नाइक और मिथुन चक्रवर्ती पद्म पुरस्कार से हुए सम्मानित

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू,पूर्व राज्यपाल राम नाइक और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पद्म विभूषण, आठ को पद्म भूषण और 56 अन्य को पद्मश्री सम्मान से सम्मानति किया है। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है, जिसकी घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है जबकि पुरस्कार बाद में प्रदान किये जाते हैं। इसके अलावा तमिलनाडु की भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम और सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) को भी पद्म विभूषण दिया गया।अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, परोपकारी और उद्योगपति सीताराम जिंदल, डॉ. यंग-वे लियू, गायिका उषा उत्थुप, प्रो. (डॉ.) तेजस मधुसूदन पटेल, अभिनेता राजदत्त, डॉ. चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक को पद्म भूषण दिया गया। इनके अलावा 56 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

Gaurav

Recent Posts

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

2 mins ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

4 mins ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

8 mins ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

12 mins ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

15 mins ago

40 मिलियन वैक्सीन खुराक इंडो-पैसिफिक देशों को देगा भारत: पीएम मोदी

- छठे क्वाड शिखर सम्मेलन में क्वाड कैंसर मूनशॉट की पहल वाशिंगटन। पीएम नरेंद्र मोदी…

17 mins ago