राजनीति

मोदीजी चला रहे भ्रष्टाचार की पाठशाला भाजपा बन गई भ्रष्टाचारियों का अड्डा

-कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर लगाया आरोप

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार की पाठशाला चलाने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन गई है, सत्तारूढ़ पार्टी ने अपने नेताओं के लिए यह क्रैश कोर्स अनिवार्य कर दिया है, जिसकी कीमत देश चुका रहा है। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक की सरकार इस भ्रष्टाचार की पाठशाला पर ताला लगा देगी और इस पाठ्यक्रम को हमेशा के लिए बंद कर देगी। राहुल गांधी का यह हमला पीएम मोदी को भ्रष्टाचार का चैंपियन कहने और चुनावी बांड को दुनिया की सबसे बड़ी जबरन वसूली योजना करार देने के कुछ दिनों बाद आया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पत्रकारवार्ता में कहा कि यह चुनाव एक वैचारिक चुनाव है। एक तरफ, आरएसएस और भाजपा हैं जो देश के संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं तो और दूसरी ओर इंडिया ब्लॉक है जो संविधान की रक्षा और बचाव कर रहा है। बता दे कि पिछले दिनों एक साक्षात्कार में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि चुनावी बांड का उद्देश्य काले धन पर अंकुश लगाना है। पीएम मोदी ने कहा था मैं यह कभी नहीं कहता कि निर्णय लेने में कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम चर्चा करके ही सीखते हैं और सुधार करते हैं। इसमें भी सुधार की काफी गुंजाइश है, लेकिन आज हमने देश को पूरी तरह से काले धन की ओर धकेल दिया है, इसलिए मैं कहता हूं कि हर किसी को इसका पछतावा होगा। जब वे ईमानदारी से सोचेंगे, तो सभी को पछतावा होगा।

Gaurav

Recent Posts

बाइडेन की चेतावनी बेअसर……लेबनान में घुसने को तैयार इजराइल

वाशिंगटन। पिछले कई दिनों से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष चरम पर है।वहीं इजरायली…

26 mins ago

फ्रांस ने जमकर की तारीफ कहा- भारत को यूएनएससी की स्थाई सदस्यता मिलनी ही चाहिए

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का…

29 mins ago

रूस ने बदली परमाणु नीति, हवाई हमले का जवाब परमाणु हथियारों से देगा

पुतिन बोले-परमाणु हथियार नागरिकों की सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

32 mins ago

चीन की परमाणु पनडुब्बी डूबने के दावे पर अमेरिका बोला ड्रैगन के लिए यह शर्मनाक

वाशिंगटन। इसी साल मई या जून में चीन की एक पनडुब्बी समुद्र में समा गई।…

34 mins ago

फिलहाल विदा होने को तैयार नहीं है मानसून,एक दर्जन राज्यों में करेगा झमाझम बारिश

नई दिल्ली। मानसूनी बारिश पूरी हो गई है इसके बाद भी मानसून फिलहाल विदा होने…

37 mins ago

कर्नाटक में CBI को नो एंट्री, सरकार ने लगाया ‘पक्षपात’ का आरोप !

सिद्धारमैया पर कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया है आदेश.. नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार…

41 mins ago