नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक वीडियो जारी करके कई बड़े संदेश दिए हैं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील करते हुए कहा कि ये आम चुनाव नहीं है बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है, जिसमें आप जैसे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी की सोच और विचारधारा आपके अंदर है, आपकी रगों में है। इसलिए आप बाहर निकलिए और पिछले 10 साल में देश की आत्मा को दिए गए ज़ख्मों पर अपने ‘वोट का मरहम’ लगाकर लोकतंत्र को मजबूत कीजिए। नफ़रत को हरा कर खोल दीजिए हर कोने में ‘मोहब्बत की दुकान’।
लोकसभा चुनाव के लिए आज शुक्रवार को 102 संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। राहुल गांधी ने मतदाताओं से अपील में कहा, याद रहे, आपका एक-एक वोट भारत के लोकतंत्र और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करने जा रहा है। 21 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इनमें सबसे अधिक सीटें तमिलनाडु से हैं। यहां आज सभी 39 सीटों पर पहले चरण में ही वोटिंग की जा रही है।
वाशिंगटन। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट करते हुए कहा है कि ईरान अमेरिका के खिलाफ…
ढाका। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रही अमानवीयता के खिलाफ अमेरिका में जमकर विरोध…
वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में ट्रप को झटके पर झटके लग रहे हैं वह…
कोलंबो। हरिनी अमरसूर्या को श्रीलंका की नई प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। अमरसूर्या…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह ने दी चेतावनी नागपुर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को…
सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही आदेश में हुई गलतियों को सुधारा, बदला फैसला नई दिल्ली…