देश

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे देश के नए नौसेना प्रमुख

नई दिल्ली। नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को नए नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार वॉइस एडमिरल त्रिपाठी 30 अप्रैल को नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। उसी दिन मौजूदा नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार सेवानिवृत हो रहे हैं।

करीब 40 साल के कार्यकाल में वीए त्रिपाठी कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। खास बात है कि त्रिपाठी ऐसे समय पर पद संभाल रहे हैं, जब भारतीय युद्धपोत हूती विद्रोहियों की बढ़ी हुई गतिविधियों के बीच सक्रिय हैं। अब तक भारतीय युद्धपोतों ने ऐसी 20 घटनाओं का जवाब दिया है। इधर, चीन भी भारतीय समुद्र क्षेत्र में गतिविधियां तेज कर रहा है और पाकिस्तान के साथ उसकी मिलीभगत भी भारत के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। वॉइस एडमिरल त्रिपाठी का जन्म 15 मई 1964 में हुआ था और उन्हें एक जुलाई 1985 में नौसेना में कमीशन मिला था। उन्हें संचार के क्षेत्र तथा इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर में विशेष महारत हासिल है। उन्होंने आईएनएस विनाश, आईएनसएस कर्चि और आईएनएस त्रिशूल जैसे युद्धपोतों की कमान संभाली है। वॉइस एडमिरल त्रिपाठी को उल्लेखनीय तथा सराहनीय सेवा के लिए अति विशष्टि सेवा पदक तथा नौसेना पदक से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले दिनेश त्रिपाठी ने वेस्टर्न नेवल कमांड में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पदभार संभाला था।

Gaurav

Recent Posts

बांग्लादेश में मूर्तियां तोड़ीं और कहा- दुर्गा पूजा करना है तो 5 लाख दो

ढाका। बांग्लादेश में खुले तौर पर हिंदुओं को डराया धमकाया जा रहा है। उन्हे पूजा…

12 hours ago

अविश्वास प्रस्ताव गिरा, ट्रूडो सरकार बच गई लेकिन संकट नहीं टला

ओटावा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपनी अल्पसंख्यक लिबरल सरकार के पहले बड़े परीक्षण में…

12 hours ago

इजरायली लड़ाकू विमानों ने 90 गांवों और कस्बों को निशाना बनाया, 51 की मौत

बेरूत। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि लेबनान में जारी इजरायली हवाई…

12 hours ago

कैलिफोर्निया में मंदिर पर हमला, लिखे नफरती संदेश- हिंदुओं वापस जाओ…

वाशिंगटन। कैलिफोर्निया में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर को हिंदू विरोधी मैसेज लिखे गए। अमेरिका में…

12 hours ago

जनता का ध्यान भटकाने सरकार कर रही प्रयास, मायावती ने योगी सरकार के होटलों पर नाम व पता लिखने वाले आदेश पर साधा निशाना

लखनऊ। यूपी सरकार के होटलों, रेस्तरां और ढाबों के लिए हालिया आदेश पर बहुजन समाज…

12 hours ago

जम्मू-कश्मीर में अकेले दम पर सरकार बनाने वाले अब कर रहे गठबंधन

-पूर्व सासंद स्मृति ईरानी ने उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस पर साधा निशाना जम्मू। बीजेपी नेता…

12 hours ago