देश

मध्य भारत, दक्षिण भारत और उत्तर पूर्व के अधिकतर राज्यों में बारिश के आसार ; तटीय इलाकों में हीटवेव की चेतावनी…

दिल्ली : मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम भारत में 18 से 21 अप्रैल के बीच बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18 से 21 अप्रैल के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। उत्तर पूर्वी राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और सिक्किम में भी 21 अप्रैल तक हल्की बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार सौराष्ट्र, कच्छ, तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गर्म हवाएं पारा बढ़ा सकती हैं। समुद्र के किनारे बसे राज्यों में गर्मी के साथ नमी परेशानी की वजह बन सकती है। पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके, तमिलनाडु और कर्नाटक में गर्मी के साथ नमी रहने की संभावना है। गोवा में भी गर्मी के साथ नमी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो सकती है। राजस्थान में भी इसी वजह से बारिश होने के आसार हैं।

हालांकि, 20 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के आसार हैं। मध्य भारत, दक्षिण भारत और उत्तर पूर्व के अधिकतर राज्यों में बारिश के आसार हैं। हालांकि, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकतर राज्यों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। झारखंड के डालटनगंज शहर में 16 अप्रैल को पारा सबसे कम रहा। मंगलवार के दिन यहां का तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने लू लगने पर उससे बचने के उपाय भी बताए हैं। पहले मौसम विभाग ने यह जानकारी दी थी कि 2024 में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

Gaurav

Recent Posts

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

2 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

2 weeks ago

पंकज आडवाणी ने जीता सिंगापुर ओपन बिलियर्ड्स खिताब, जाडेन ओंग को 5-1 से हराया

सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…

2 weeks ago

भारत ने 12 ओवर में बांग्लादेश की उड़ाई धज्जियां, 7 विकेट से जीता पहला टी-20, हार्दिक ने लगाया जीत का छक्का

ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…

2 weeks ago