बांदीकुई (दौसा) । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को राजस्थान के बांदीकुई में चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि शुरू में पीएम नरेंद्र मोदी की इच्छा थी कि कुछ करेंगे, लेकिन 10 साल में इतनी बड़ी बातें करने के बाद रोजगार नहीं है, महंगाई बढ़ रही है, वादा पूरा नहीं कर पाए। इसलिए मुझे लगता है कि उनकी बातें हल्की पड़ रही हैं। आपने मोदीजी को सेवा के लिए आगे बढ़ाया, लेकिन अब अंधे क्यों हो गए हैं? मोदीजी जो कर रहे हैं, करने दीजिए की भावना गलत है। इससे नुकसान मोदीजी का या हमारा नहीं हो रहा, आपका हो रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि एक वीडियो देखा होगा कि इनके सांसद अलग-अलग प्रदेशों में कहने लगे हैं कि जब हमारी सरकार आएगी तो हम संविधान को बदलेंगे। मंच पर मोदीजी संविधान की बात करते हैं, लेकिन अपने लोगों से कहते हैं कि जाओ और बोलो कि संविधान बदलेंगे। वे संविधान इस तरह से बदलना चाहते हैं कि आपको पता भी न चले, इसलिए आपका जागरूक बनना जरूरी है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव में जो नेता सामने आता है, उसे आपकी बात करनी चाहिए। आजकल बहकी-बहकी सी बातें हो रही है। कोई आपके जज्बातों को उजागर करने के लिए धर्म की बात कर रहा है, कोई मांस-मछली की बात कर रहा है। मोदीजी राजस्थान में आकर यही बात करते हैं। आपको दबाने का काम हो रहा प्रियंका गांधी ने कहा कि आस्था का प्रमाण त्याग होता है। सत्ता को पकडक़र रखना नहीं होता। पहचान लीजिए कि क्या हो रहा है? पहचान लीजिए कि देश में जो सरकार चल रही है वो सिर्फ अपने लिए, अपने उद्योगपति मित्रों के लिए चल रही है। खुलेआम बोल देते हैं कि हम सरकार तोड़ देंगे। ये देश आगे बढ़ा है, क्योंकि आप जागरूक रहे हैं। आसपास के देशों को देखिए क्या वो भारत की तरह आगे बढ़े। हम इसलिए आगे बढ़े, क्योंकि यहां लोकतंत्र है, यहां की सरकारों ने जनता को सर्वोपरि रखा। आज आपको दबाने का काम हो रहा है। आपको बहकाने के लिए बातें की जा रही हैं, क्योंकि लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। ये संविधान को खत्म करने की बात कर रहे हैं, इससे आपके अधिकार खत्म होंगे। क्या पता ये वोट भी खत्म कर डालें। ये चुनाव इस संविधान को बचाने का चुनाव है। इस चुनाव में इधर-उधर बिल्कुल मत देखिए। जैसे अर्जुन ने मछली की आंख को देखकर निशाना लगाया, वैसे ही आप भी अर्जुन बन जाओ। अपना ध्यान अपने भविष्य के ऊपर लगाओ। मांस-मछली, धर्म-जाति पर ध्यान मत लगाओ। जागरूक बनो, इस देश को इन लोगों से बचाओ। आप आज समझोगे, या 5 साल या 10 साल बाद भुगतने के बाद समझोगे। जैसे सैनिक देश की हिफाजत करते हैं, उसी तरह अपने भविष्य की हिफाजत करो। आप सब चुप क्यों हो? प्रियंका गांधी ने कहा कि आप अंधे हो गए हैं कि मोदीजी जो कुछ कर रहे हैं, करने दीजिए। गलत बात है। इससे आपका नुकसान हो रहा है, मोदीजी का नहीं। मेरा नुकसान नहीं हो रहा, क्योंकि आपकी कृपा से हम सबका भविष्य सुरक्षित है, लेकिन आपका भविष्य सुरक्षित करने का काम कौन कर रहा है? उद्योगपतियों की शादी में लाखों-करोड़ों के गहने की बात सुन रहे हो आप, लेकिन किसान बेटी की शादी कैसे कर रहा है? कर्ज लेकर। आप सब चुप क्यों हो? आपने क्यों मान लिया है कि अब ऐसा ही चलेगा? इस स्थिति को बदलने की शक्ति आपके हाथों में है। मैं सिर्फ इतना कह रही हूं कि जागरूक बन जाइए। सत्ता को पूजना हमारे धर्म ने कभी नहीं सिखाया प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनावी मंच की वजह से यह बात नहीं कह रही हूं। मुझे सचमुच दुख होता है। आपके पूर्वजों की तरह मेरे पूर्वजों ने भी जान दी है। अपनी दादी और पिता की शहादत देखी है। हमारी हिंदू धर्म की परंपरा है। हमने भगवान राम को सत्ता के कारण पूजा क्या? हम उन्हें इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उनके पास नैतिकता थी, जनता के लिए पूजा थी, श्रद्धा थी, सेवा थी। हमारे जितने भी भगवान रहे हैं, उन्होंने सत्ता को त्यागा। सत्ता को पूजना हमारा धर्म कभी नहीं रहा है। पांडवों के पास सत्ता नहीं थी। हमारे धर्म ने सिखाया है- हमारी श्रद्धा उसके प्रति रही है, जिसने सेवा भाव से, आदर से जनता की सेवा की। हम इस भावना को अपने नेताओं में ढूंढते हैं। हो सकता है कि मोदीजी के मन में आपने यह भावना देखी होगी, लेकिन आज आप परिस्थिति देखिए। सत्ता के लिए कई सरकारें तोड़ देते हैं। पैसों के बल पर विधायक खरीदे जा रहे हैं। आपकी सेवा की भावना कहां है, नैतिकता कहां है?
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,10 July'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman on Wednesday urged non-banking financial…
Ira Singh Khabar Khabron Ki,9 July'25 Former British Prime Minister Rishi Sunak has returned to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,08 July'25 U.S. President Donald Trump has announced sweeping new tariffs,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,07 July'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman held a series of…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,06 July'25 India has emerged as the fourth-most equal country in…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,04 July'25 India’s foreign exchange reserves surged by Rs 41,359 crore…