नई दिल्ली । चुनावी दौर में कई नेताओं पर जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसा हुआ है। कुछ को राहत मिली है तो कुछ आफत में फंसे हैं। हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को जमानत मिली तो सीएम अरविंद केजरीवाल अभी भी जेल में है। ऐसी स्थिति में सवाल उठने लगे कि जब संजय सिंह को जमानत मिल सकती है तो केजरीवाल को क्यों नहीं। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा कोई वाशिंग मशीन नहीं है जो बेदाग बना दे। एक इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, अगर यह मान भी लिया जाए कि अरविंद केजरीवाल हमारी सरकार की वजह से जेल गए, लेकिन उन्हें राहत क्यों नहीं मिल रही है? क्या हमने अदालतों पर भी नियंत्रण कर लिया है? ये लोग क्या कहना चाह रहे हैं? उन्हें यह कहने का साहस करने दीजिए कि हमने कोर्ट पर कब्जा कर लिया है। क्या यह संभव है?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी के इस आरोप पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की कि भाजपा के पास एक वॉशिंग मशीन है, जो सत्तारूढ़ दल में शामिल होने के बाद अन्य दलों के नेताओं को साफ कर देती है। इसका जवाब देते हुए राजनाथ ने कहा कि भाजपा के पास कोई वॉशिंग मशीन नहीं है और सरकार एजेंसियों को विशिष्ट लोगों को गिरफ्तार करने के लिए नहीं कह रही है। उन्होंने कहा, कोई वॉशिंग मशीन नहीं हैय़ एजेंसियों को अपना काम करना है और वे ऐसा करेंगी। क्या हम एजेंसियों को किसी विशिष्ट व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए कह रहे हैं। ये आधारहीन आरोप हैं। वे अपनी गलतियों और कमजोरियों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई और आयकर विभाग अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष को लगता है कि उनके नेताओं को आधारहीन आरोपों पर जेल भेजा जा रहा है, तो उन्हें अदालतों से सुरक्षा मिल सकती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर आप नेता संजय सिंह को जमानत मिल सकती है तो अन्य नेताओं को अदालतों से ऐसी राहत क्यों नहीं मिल पा रही हैं।राजनाथ ने कहा, भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है, यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है। अगर विपक्षी दलों को लगता है कि उन्हें फंसाया गया है, उनके नेता आधारहीन आरोपों पर जेल में हैं, तो उन्हें सुरक्षा मिल सकती है। अगर संजय सिंह को जमानत मिल सकती है, तो दूसरे नेताओं को ऐसी राहत क्यों नहीं मिल पाई है।
बता दें कि आप नेता संजय सिंह को हाल ही में शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिल गई है। उन्हें पिछले साल अक्टूबर में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, उनके सहयोगी मनीष सिसोदिया फरवरी 2023 से इसी तरह के आरोपों में जेल में बंद हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद से कई अदालतों ने उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पिछले महीने शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में ईडी की कार्रवाई को रद्द करने से इनकार कर दिया था। कोर्ट के फैसले और गिरफ्तारी के खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि विपक्ष को अदालतों पर कोई भरोसा नहीं है।
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 May'25 Prime Minister Narendra Modi on Monday inaugurated and laid…