दुनिया

सूर्यग्रहण से दागदार हुई धरती, मस्क ने तस्वीर शेयर करते हुए दुख जताया

सैन फ्रांसिस्को । बीते 8 अप्रैल को दुनिया के कई देशों में सूर्यग्रहण दिखाई दिया था। इसकी शुरुआत मैक्सिको के पश्चिमी तट से हुई, जब स्‍थानीय समयानुसार दिन में 11:07 बजे चंद्रमा ने सूर्य को ढकना शुरू क‍िया। एक पल वो भी आया, ज‍िसे रिंग कहा जाता है। चांद के सामने आ जाने के बाद सूर्य एक ऐसे आकार में आया, लगा क‍ि आसमान में कोई अंगूठी चमक रही हो। धरती से ये नजारा लाखों लोगों ने देखा। लेकिन कभी आपने सूर्यग्रहण को अंतर‍िक्ष से देखा है? टेस्‍ला के माल‍िक अरबपत‍ि एलन मस्‍क ने एक वीडियो शेयर क‍िया है, ज‍िसमें ये अद्भुत नजारा दिख रहा है। लेकिन उन्‍होंने वीडियो देखकर दुख जाह‍िर क‍िया।

मस्‍क के वीडियो शेयर करते ही यह वायरल हो गया। चंद घंटो में ही तकरीबन तीन लाख लोगों ने इसे देखा। कई लोगों ने इस पर अपनी प्रत‍िक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, मैं भी आपकी तरह महसूस करती हूं। यह देखकर मैं गुस्‍से में आती हूं। गहरे डिप्रेशन में चली जाती हूं। यह अपराध है। हमारे लिए खड़े होने के लिए धन्यवाद। दूसरे ने लिखा, सच में हमारी धरती को क्‍या से क्‍या बना दिया। इससे पहले अमेर‍िकी अंतर‍िक्ष एजेंसी नासा ने भी पूर्ण सूर्यग्रहण की झलक दिखाई थी। ये वीडियो अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से लिया गया है। पोस्‍ट करते हुए लिखा, धरती की कक्षा में स्टारलिंक उपग्रह से सूर्य ग्रहण का अद्भुत दृश्‍य। बाद में इसे मस्‍क ने शेयर क‍िया। उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा, यह बिल्‍कुल शानदार लग रहा है। साथ ही मुझे दुख भी हो रहा है क‍ि कैसे इस खूबसूरत धरती को वर्षों, दशकों और सद‍ियों तक पागलों के एक समूह ने चलाया। खासकर तब जब हमारे पास वर्तमान में धरती ही एक ऐसा ग्रह है, जो देखने लायक है। दरअसल, मस्क ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें सूर्य ग्रहण पर पृथ्वी की सतह पर एक गहरे काले धब्बे की तरह दिख रहा है। यह नजारा उससे बहुत अलग है, जैसा हम धरती पर रहते हुए सूर्य ग्रहण को देखते हैं।

Gaurav

Recent Posts

बाइडेन की चेतावनी बेअसर……लेबनान में घुसने को तैयार इजराइल

वाशिंगटन। पिछले कई दिनों से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष चरम पर है।वहीं इजरायली…

27 mins ago

फ्रांस ने जमकर की तारीफ कहा- भारत को यूएनएससी की स्थाई सदस्यता मिलनी ही चाहिए

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का…

30 mins ago

रूस ने बदली परमाणु नीति, हवाई हमले का जवाब परमाणु हथियारों से देगा

पुतिन बोले-परमाणु हथियार नागरिकों की सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

33 mins ago

चीन की परमाणु पनडुब्बी डूबने के दावे पर अमेरिका बोला ड्रैगन के लिए यह शर्मनाक

वाशिंगटन। इसी साल मई या जून में चीन की एक पनडुब्बी समुद्र में समा गई।…

35 mins ago

फिलहाल विदा होने को तैयार नहीं है मानसून,एक दर्जन राज्यों में करेगा झमाझम बारिश

नई दिल्ली। मानसूनी बारिश पूरी हो गई है इसके बाद भी मानसून फिलहाल विदा होने…

38 mins ago

कर्नाटक में CBI को नो एंट्री, सरकार ने लगाया ‘पक्षपात’ का आरोप !

सिद्धारमैया पर कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया है आदेश.. नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार…

42 mins ago