कहा – कांग्रेस ने तुष्टिकरण की नीति से देश का बंटवारा करवाया
भोपाल-मैहर । हमारे देवी-देवताओं को अपनानित करके एक धर्म विशेष के लोगों को खुश करने का जो नकली धंधा चला है उसके कारण हमारा धर्म अपनानित होता गया, लेकिन हमारे बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश में क्या हिन्दू, क्या मुसलमान संविधान सबके लिए एक समान है। सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय किया है उसका पालन सबको करना चाहिए। हमारे यहां बनारस हिन्दू विवि की स्थापना कांग्रेस के मदन मोहन मालवीय ने की थी। कांग्रेस के बाल गंगाधर तिलक ने गणेश उत्सव स्थापित किए थे। कांग्रेस के नेतृत्वकर्ता भी इतने अच्छे थे, लेकिन अब एक घर के अंदर कांग्रेस जैसे ही घुसी और उन्होंने ताला लगा लिया। जो भी एक-एक करके हिन्दू धर्म को अपनानित करने वाले अवसर हैं वे उनके ही घर से आते हैं। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर में भाजपा प्रत्याशी सांसद गणेश सिंह के समर्थन में आमसभा को संबोधित करते हुए कही। आमसभा से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां शारदा धाम पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
500 साल बाद ऐतिहासिक होगी रामनवमीं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नवरात्रि का समापन रामनवमीं पर होगा। इस बार की रामनवमी 500 साल के बाद ऐतिहासिक रामनवमी होगी, जब श्रीराम लला अपने मंदिर में विराजित हो गए हैं और अब अपने गर्भगृह में मुस्कराएंगे। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है और नवरात्रि के अवसर पर शक्ति की आराधना के स्थल पर आने का अवसर प्राप्त हुआ है। यहां आकर अद्भुत महसूस कर रहा हूं। साल में दो बार आने वाली यह नवरात्रि हमारा शक्ति संचय करती है। हमारे धर्म पर, सनातन संस्कृति पर और देश की आन, बान, शान में जब किसी ने टेढ़ी निगाह की तो मां की आराधना से सदैव दुश्मनों को परास्त करके धर्म की ध्वजा लहराने वाला हमारा देश महान है। हजारों सालों से इसकी आभा, कीर्ति प्रसिद्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जड़ हमारी अच्छाई है, क्योंकि जब हम सबके कल्याण की कामना करते हैं और उसमें जो बाधाएं आती हैं, जो विघ्न आते हैं परमात्मा और देवी कृपा के माध्यम से अपने आप हट जाते हैं। काल के प्रवाह में हम सब देख रहे हैं कि विघ्नों की सीमा 17 लाख साल पहले कभी रावण के रूप में दिखाई देती थी तो 5 हजार साल पहले कंस के रूप में दिखाई दी थी।
कांग्रेस ने तुष्टिकरण की नीति से बंटवारा करवाया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बंटवारा हुआ तो कौन चाहता था कि देश अलग हो, लेकिन कांग्रेस ने तुष्टिकरण की नीति से बंटवारा करवा दिया। आजादी के समय ऐसे कई जीवाण-कीटाणु छोड़ दिए, जो धारा 370 के रूप में देश के लिए कलंक बन गए। इसके कारण 40-40 हजार देशभक्तों को प्राणों की कुर्बानी देनी पड़ी। चाहे हिन्दू हो, मुसलमान हो, सेना हो, पुलिस हो या फिर आम नागरिक हो सभी को कुर्बानी देनी पड़ी। कांग्रेस की मानसिकता थी कि धारा 370 के आधार पर मुस्लिम समाज के वोट मिल जाएंगे। कांग्रेस ने हमेशा से अपने वोट बैंक की राजनीति की है। कांग्रेस सरकार जब देश में बहुमत के साथ थी। उस समय कांग्रेस के ही कई नेताओं ने कहा कि ऐसे कई मुस्लिम देश हैं, जहां पर तीन तलाक कानून लागू नहीं है। यह कानून खराब है, इसको बदलना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने अपने वोट बैंक के लिए इस कानून को नहीं बदला और जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस कानून में बदलाव किया तो मुस्लिम बहनों ने उनकी जय-जयकार की।
राम मंदिर के नाम पर कांग्रेस जान बूझकर लड़ाती रही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में श्रीराम मंदिर की बात करते-करते देश में कई बार दंगे हुए, लेकिन जैसे ही सुप्रीम कोर्ट का फैसला हुआ तो प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि क्या हिन्दू, क्या मुसलमान सभी को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करना चाहिए। दो सालों में श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण हुआ और देश में कहीं भी कोई घटना नहीं हुई। यही है भाजपा का नेतृत्व। ये काम कांग्रेस भी कर सकती थी, लेकिन कांग्रेस श्रीराम मंदिर के नाम पर जान बूझकर जनता को लडाती रही है।
ये चुनाव नरेंद्र मोदी जी का चुनाव है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत को दुनिया में नंबर वन देश बनाना है और इसके लिए सक्षम नेतृत्व चाहिए। भाजपा ने अबकी बार-400 पार का नारा दिया है। यह चुनाव सिर्फ भाजपा का चुनाव नहीं है, बल्कि देशहित का चुनाव है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव है। उन्होंने कहा कि देश के साथ ही प्रदेश में भी विकास की कोई कमी नहीं होगी। मैहर स्थित मां शारदा के धाम को भी देवीलोक की तर्ज पर बनाया जाएगा। मां का धाम भी जगमगाएगा। डबल इंजन की सरकार विकास के कामों में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।
मुख्यमंत्री ने दिलायी राजाराम त्रिपाठी को भाजपा की सदस्यता
नगर निगम सतना के पूर्व महापौर, सतना संसदीय सीट के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं जिला कांग्रेस कमेटी सतना के पूर्व अध्यक्ष राजाराम त्रिपाठी ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस दौरान उनके कई साथियों ने भी भाजपा का दामन थाना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी का भाजपा में स्वागत किया एवं उन्हें विश्वास भी दिलाया कि उनके क्षेत्र में विकास के कार्यों की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। हर तरफ विकास ही विकास नजर आएगा।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, लोकसभा प्रत्याशी गणेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, मैहर ज़िला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, विधायक श्रीकान्त चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी, उपाध्यक्ष श्रीमती शीतल ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…