-खदान में बस गिरने से हुआ भीषण हादसा
-पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दु:ख
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली खबर है, दरअसल एक बस मुरम मिट्टी की खदान में गिर गई, जिसमें अब तक 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर शोक जताते हुए हादसे को अत्यंत दुखद बताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। भीषण सड़क दुर्घटना की जानकारी दे रहे पुलिस अधीक्षक (छावनी क्षेत्र) हरीश पाटिल ने बताया कि यह दुर्घटना रात करीब 8:30 बजे कुम्हारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के पास घटित हुई। वहीं दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि डिस्टलरी कंपनी में काम करने वाले कामगार अपनी शिफ्ट खत्म कर घर जा रहे थे, तभी यह घटना घटित हो गई। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना में अब तक 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बस अनियंत्रित हो गई तभी यह हादसा घटित हुआ होगा। पुलिस के मुताबिक करीब 40 लोगों को ले जा रही बस सड़क से फिसलकर 40 फीट गहरी मुरम खदान में जा गिरी। सूचना मिलने के तुरंत ही पुलिस की टीम घटना स्थल में पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
इस दु:खद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। उन्होंने आगे कहा कि घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की मैं कामना करता हूं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी पोस्ट में कहा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। शोक संतप्त सभी परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की मैं कामना करती हूं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी घटना पर दु:ख जाहिर किया है।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…