देश

अनिल अंबानी की कंपनी के बिकने पर लटकी तलवार ; कर्ज लेने की योजनाओं पर मांगा स्पष्टीकरण…

दिल्ली : बीमा नियामक इरडा (IRDAI) ने अनिल अंबानी की कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल के लिए हिंदुजा समूह की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स (IIHL) की समाधान योजना पर कुछ आपत्तियां जताईं हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण ने रिलायंस कैपिटल के प्रशासक नागेश्वर राव वाई को हाल में लिखे एक पत्र में कहा कि आईआईएचएल की समाधान योजना बीमा नियमों के अनुरूप नहीं है।

नियामक ने उस इक्विटी पूंजी के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है, जिसे आईआईएचएल निवेश करने के लिए तैयार है। सूत्रों ने कहा कि नियामक ने उस लोन के बारे में आपत्ति व्यक्त की है, जिसे आईआईएचएल ने रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए जुटाने की योजना बनाई है। इरडा की राय है कि प्रमोटर्स को अपनी पूंजी निवेश करनी चाहिए, क्योंकि बीमा कंपनियां पॉलिसीधारकों के धन का प्रबंधन करती हैं और एक नियामक के रूप में पॉलिसीधारकों के हितों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पत्र में कंपनी की कर्ज लेने की योजनाओं के बारे में स्पष्टीकरण भी मांगा है। नियामक ने रिलायंस कैपिटल की हिस्सेदारी आईआईएचएल को हस्तांतरित होने के बाद एफडीआई तय सीमा से अधिक होने की आशंका भी व्यक्त की है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण ने 27 फरवरी, 2024 को रिलायंस कैपिटल के लिए आईआईएचएल की 9,650 करोड़ रुपये की समाधान योजना को मंजूरी दी थी।

Gaurav

Recent Posts

बाइडेन की चेतावनी बेअसर……लेबनान में घुसने को तैयार इजराइल

वाशिंगटन। पिछले कई दिनों से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष चरम पर है।वहीं इजरायली…

24 mins ago

फ्रांस ने जमकर की तारीफ कहा- भारत को यूएनएससी की स्थाई सदस्यता मिलनी ही चाहिए

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का…

27 mins ago

रूस ने बदली परमाणु नीति, हवाई हमले का जवाब परमाणु हथियारों से देगा

पुतिन बोले-परमाणु हथियार नागरिकों की सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

30 mins ago

चीन की परमाणु पनडुब्बी डूबने के दावे पर अमेरिका बोला ड्रैगन के लिए यह शर्मनाक

वाशिंगटन। इसी साल मई या जून में चीन की एक पनडुब्बी समुद्र में समा गई।…

32 mins ago

फिलहाल विदा होने को तैयार नहीं है मानसून,एक दर्जन राज्यों में करेगा झमाझम बारिश

नई दिल्ली। मानसूनी बारिश पूरी हो गई है इसके बाद भी मानसून फिलहाल विदा होने…

35 mins ago

कर्नाटक में CBI को नो एंट्री, सरकार ने लगाया ‘पक्षपात’ का आरोप !

सिद्धारमैया पर कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया है आदेश.. नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार…

39 mins ago