राजनीति

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का दावा- पाकिस्तान के लिए फायदेमंद है कांग्रेस का घोषणा पत्र

नई दिल्ली। कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भाजपा चौतरफा हमला कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी बीते रोज एक चुनावी सभा में कहा था कि कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग की सोच को दर्शाने वाला है। अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तीखा हमला बोला है। सरमा ने कहा कि कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र भारत नहीं पाकिस्तान में चुनाव के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। सरमा के आरोपों पर कांग्रेस के जवाब में कहा कि सरमा जैसे दलबदलू व्यक्ति सबसे पुरानी पार्टी के धर्मनिरपेक्ष और समावेशी लोकाचार को नहीं समझ पाएंगे। कांग्रेस ने जोर देकर कहा कि उनके घोषणापत्र का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा करना है।

मुख्यमंत्री सरमा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस की असम इकाई के प्रवक्ता बेदब्रत बोरा ने कहा कि शर्मा जैसे दलबदलू सबसे पुरानी पार्टी के धर्मनिरपेक्ष और समावेशी लोकाचार को नहीं समझ पाएंगे। बोरा ने कहा, सरमा कई वर्षों तक कांग्रेस में रहे, लेकिन वह पार्टी के मुख्य लोकाचार को नहीं समझ सके। इसलिए वह भाजपा में चले गए। पिछले कुछ समय से भाजपा में रहने के बाद भी, वह अब भी भगवा दल के प्रति अपनी वफादारी साबित करने के लिए कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश करते हैं।’’ बीते दिनों कांग्रेस पार्टी ने तमाम वादों के साथ चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। 48 पन्नों के घोषणापत्र में कांग्रेस ने 5 न्याय, 25 गारंटी और 300 से ज्यादा वादे किए। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बीजेपी की वॉशिंग मशीन से भी तुलना की है। ऐसा दावा किया कि भ्रष्टाचार में घिरा जो भी बीजेपी में जाता है, बीजेपी की वॉशिंग मशीन में उस पर सभी आरोप हट जाते हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र पर अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तीखा हमला बोला है।

सरमा ने कहा कि कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र भारत नहीं पाकिस्तान में चुनाव के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के घोषणापत्र की निंदा करते हुए दावा किया कि इसका लक्ष्य सत्ता में आने के लिए समाज को विभाजित करना है। उन्होंने जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली से इतर संवाददाताओं से कहा, यह तुष्टीकरण की राजनीति है और हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। घोषणापत्र ऐसा लगता है जैसे यह भारत के लिए नहीं, बल्कि पाकिस्तान के चुनाव के लिए है।

Gaurav

Recent Posts

Centre declares ESZ around Gir to protect Asiatic Lions

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 Sep'24 The Gujarat government has recently announced that the Centre…

10 hours ago

बाइडेन की चेतावनी बेअसर……लेबनान में घुसने को तैयार इजराइल

वाशिंगटन। पिछले कई दिनों से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष चरम पर है।वहीं इजरायली…

14 hours ago

फ्रांस ने जमकर की तारीफ कहा- भारत को यूएनएससी की स्थाई सदस्यता मिलनी ही चाहिए

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का…

14 hours ago

रूस ने बदली परमाणु नीति, हवाई हमले का जवाब परमाणु हथियारों से देगा

पुतिन बोले-परमाणु हथियार नागरिकों की सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

14 hours ago

चीन की परमाणु पनडुब्बी डूबने के दावे पर अमेरिका बोला ड्रैगन के लिए यह शर्मनाक

वाशिंगटन। इसी साल मई या जून में चीन की एक पनडुब्बी समुद्र में समा गई।…

14 hours ago

फिलहाल विदा होने को तैयार नहीं है मानसून,एक दर्जन राज्यों में करेगा झमाझम बारिश

नई दिल्ली। मानसूनी बारिश पूरी हो गई है इसके बाद भी मानसून फिलहाल विदा होने…

14 hours ago