देश

एक बच्चे की कीमत तय की थी 4 से 6 लाख, CBI ने दबोचे 7 तस्कर

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली-एनसीआर में बच्चों की खरीद-बिक्री करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। सीबीआई ने शुक्रवार को दिल्ली और सोनीपत में 7 जगहों पर रेड की, जहां से तीन नवजातों को तस्करों से रेस्क्यू किया। इनमें दो लड़के हैं, जिनमें एक डेढ़ दिन और दूसरा 15 दिन का है। एक बच्ची करीब महीनेभर की है। सीबीआई ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 महिलाएं शामिल हैं। सीबीआई ने 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
शिकायत में बताया गया था कि दिल्ली-एनसीआर में एक गैंग बच्चों की तस्करी में शामिल है। वह गरीब माता-पिता और सरोगेट मदर से दो से तीन लाख रुपये में बच्चा खरीदते हैं और फिर चार से छह लाख या इससे भी अधिक कीमत पर जरूरतमंद दंपत्ति को बेच रहे हैं। सीबीआई ने पकड़े गए सभी आरोपियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत साढ़े पांच लाख रुपये अन्य गैजेट और दस्तावेज जब्त किए हैं।
सूत्रों का कहना है कि बच्चों की तस्करी वाला यह गैंग केवल दिल्ली-एनसीआर में नहीं, बल्कि पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी फैला हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली की इंदु पवार, पूजा कश्यप, रितु, अंजली, कविता और असलम शामिल हैं, जबकि नीरज सोनीपत का रहने वाला है। नीरज एक अस्पताल में वार्ड बॉय था। इसके साथ इंदु भी काम करती थी। सीबीआई की अभी जांच जारी है, और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
Gaurav

Recent Posts

PM Modi Inaugurates 4th RE-INVEST Global Energy Summit

  Ira Singh Khabar Khabaron Ki,16 Sep’24 Prime Minister Narendra Modi today inaugurated the 4th…

7 hours ago

चीन की मदद से रुस ने बनाए खतरनाक ड्रोन, यूक्रेन में मचाई तबाही

मॉस्को। रूस और चीन के बीच बढ़ती दोस्ती अब सैन्य मदद के रूप में सामने…

9 hours ago

रूस-यूक्रेन के बीच यूएई ने कराया समझौता, एक-दूसरे के बंदी सैनिकों को छोड़ा

मास्को। रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच राहत की खबर आई है। संयुक्त अरब…

9 hours ago

नौ हफ्ते में दूसरी बार ट्रंप पर हुआ जानलेवा हमला, 300 मीटर दूरी से चली दनादन गोलियां

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने फ्लोरिडा स्थित घर में गोल्फ खेल रहे…

9 hours ago

मस्क ने उठाया सवाल बोले- बाइडेन और कमला पर क्यों नहीं होते हमले

पेरिस। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की दूसरी कोशिश के बाद अमेरिकी खुफिया…

9 hours ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीटें घटने के कारणों का किया खुलासा

नई दिल्ली। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा जहां 400 पार का नारा लगा…

10 hours ago