-जनता को लुभाने 5 न्याय और 25 गारंटी देने की घोषणा
-बेरोजगारों को नौकरी, महिलाओं को न्याय और किसान व मजदूर का रखा खयाल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होने जा रहा है। चुनाव में सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने अपने घोषणा पत्र में कई वादे भी कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने भी आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में नौकरी, महिला को न्याय किसानों और मजदूरों के लिए वादे किए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है।
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,कांग्रेस नेता राहुल गाँधी,सोनिया गाँधी ने घोषणा पत्र लॉन्च किया। कांग्रेस ने जनमानस को लुभाने के लिए 5 न्याय और 25 गारंटी देने की घोषणा की है। ये न्याय और गारंटी के बारे में ऐसे जानिए: किसान न्याय में कांग्रेस ने स्वामीनाथन फॉर्मूले वाली एमएसपी की कानूनी गारंटी लागू की जाएगी। कर्ज माफी प्लान प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए परमानेंट आयोग का गठन किया जाएगा। वहीं किसान बीमा भुगतान का सीधा ट्रांसफर फसल नुकसान पर 30 दिन के अंदर सीधे खाते में पैसा भेजा जाएगा। इसी तरह किसानों से सलाह मशविरा कर नई इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी बनेगी और किसानी के लिए जो भी चीज़ होगी उस पर से जीएसटी हटेगा जाएगा।
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं से कई बड़े वादे किए हैं जिसमें नौकरी पक्की के लिए हर शिक्षित युवा को 1 लाख रुपए की अप्रेंटिसशिप का अधिकार मिलेगा। नौकरी के लिए कांग्रेस ने 30 लाख सरकारी नौकरियां निकाली जाएंगी और सभी खाली पद कैलेंडर के अनुसार भरे जाएंगे। इसी तरह पेपर लीक रोकने के लिए नए कानून और नीतियां बनाई जाएंगी। वहीं कांग्रेस ने गिग वर्कर के लिए बेहतर कामकाजी नियम और संपूर्ण सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी।
युवाओं के लिए 5,000 करोड़ रुपए का नया स्टार्टअप फंड तैयार किया जाएगा। जारी घोष्णा पत्र में कांग्रेस ने महिलाओं को लेकर अपने घोषणा पत्र में नारी न्याय के तहत महालक्ष्मी योजना के तहत हर गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। वहीं केंद्र सरकार की नई नौकरियों में 50% महिला आरक्षण दिया जाएगा। शक्ति का सम्मान में आशा, मिड डे मील और आंगनवाड़ी वर्कर्स की सैलरी इजाफा किया जाएगा।
महिलाओं को कानूनी हक़ और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए एक अधिकार-सहेली, हर पंचायत में अधिकार मैत्री बनाई जाएगी। वहीं कामकाजी महिलाओं के लिए सावित्री बाई फुले हॉस्टल खोले जाएंगे। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में श्रमिकों के लिए भी कई वादे किए हैं जिसमें 400 रुपए कम से कम दैनिक मज़दूरी, मनरेगा में भी श्रमिको श्रम का सम्मान दिया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य के लिए 25 लाख रुपए के हेल्थ-कवर में मुफ़्त इलाज़, अस्पताल, डॉक्टर, दवा, टेस्ट, सर्जरी की व्यवस्था की जाएगी। वहीं शहरों के लिए भी मनरेगा जैसी नई योजना बनाई जाएगी। असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा लागू की जाएगी। वहीं सभी को रोजगार मिले इसके लिए मुख्य सरकारी कार्यों में ठेका प्रथा पर मजदूरी बंद की जाएगी। वहीं कांग्रेस ने सामाजिक व आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति, हर वर्ग की गिनती की जाएगी। संवैधानिक संशोधन द्वारा 50% सीमा हटाकर एससी/एसटी/ओबीसी को आरक्षण का पूरा हक़ दिलवाया जाएगा। एससी/एसटी सब प्लान की कानूनी गारंटी में जितने एससी/एसटी जनसंख्या, उतना बजट, यानी ज़्यादा हिस्सेदारी पर काम किया जाएगा। वहीं वन-अधिकार क़ानून वाले पट्टों का 1 साल में फैसला लिया जाएगा। अपनी धरती, अपना राज – जहां एसटी सबसे ज्यादा, वहां पैसा लागू किया जाएगा।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…