देश

कांग्रेस का लोकतंत्र पर भरोसा नहीं, देश को अस्थिर करना चाह रही हैं

रुद्रपुर रैली में पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर बोला हमला

देहरादून। उत्तराखंड में सभी पांच लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुमाऊं मंडल के रुद्रपुर से अपनी चुनावी जनसभा की शुरुआत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने इंडी गठबंधन पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को लूटा है। कांग्रेस का लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस देश को अस्थिर करना चाहती है। उत्तराखंड में पहले चरण के मतदान के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुमाऊं मंडल के रुद्रपुर एक विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जनसभा में आई भीड़ को देखकर प्रधानमंत्री बहुत खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि लग ही नहीं रहा कि यह प्रचार सभा है। यह विजय सभा जैसी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि चिचिलाती धुप में यहां आकर आप लोग जो जन तपस्या कर रहे हैं, मेरा मानना है वह बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा उत्तराखंड का विकास करके इसे उसके सही स्वरुप में लौटाऊंगा। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत मां नंदा देवी की जयकारे से की। उन्होंने कहा कि देवभूमि के इस आशीर्वाद से अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि मिनी इंडिया का आशीर्वाद मिल रहा है। देवभूमि के ध्यान से ही मैं धन्य हो जाता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा हमें विकसित उत्तरखंड बनाना है। अभी बहुत काम करना हैं। पिछले 10 सालों में उत्तराखंड विकास के कनेक्टिविटी से जुड़ा है। इतना ही नहीं उत्तराखंड से पलायन भी रुक गया है। बाहर गए साथी वापस लौटने लग हैं। अभी बहुत कुछ करना बाकी है। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री विपक्षी गठबंधन पर जकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को लूटा है। कांग्रेस का लोकतंत्र में भरोसा नहीं है। कांग्रेस देश को अस्थिर करना चाहती है। राहुल गांधी का नाम लिए बगैर पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने ऐलान किया है कि अगर बीजेपी को तीसरी बार चुना तो देश में आग लग जाएगी। आज कांग्रेस तुष्टिकरण और अराजकता के दलदल में फंसी हुई है। कांग्रेस ने देश में घुसपैठियों को बढ़ावा दिया इतना ही नहीं भारत का एक द्वीप भी श्रीलंका को दे दिया। प्रधानमंत्री ने कहा 10 साल सत्ता से दूर रहने के बाद कांग्रेस अब देश में आग लगाने की बात कह रही है। उन्होंने वहां मौजूद जनता से कहा आप ऐसे लोगों को सजा देंगे ना? इस बार उन्हें मैदान में ही मत उतरने देना। कर्नाटक में एक कांग्रेस का नेता देश को दो हिस्सों में बांटने की बात कर रहा है। देश को बांटने की बात करने वालों को सजा मिलनी चाहिए की नहीं? ऐसे नेता को सजा देने की जगह कांग्रेस ने उसे लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने हमास को दिया शांति का प्रस्ताव, कहा- डील पर चर्चा से निकलेगा रास्ता

येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…

20 hours ago

भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर ने क्यों की पाकिस्तानी सैनिकों की तारीफ……गदगद हुआ पाकिस्तान

इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…

20 hours ago

हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स, 1000 रॉकेट बैरल सब इजराइल ने कर दिए बर्बाद

बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…

20 hours ago

चेचन्या के लीडर कादिरोव का चौंकाने वाला दावा…..मैंने साइबरट्रक को जंग के मैदान में उतारा

कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…

20 hours ago

इजरायल का बेरुत पर हवाई हमला, हिज्बुल्लाह कमांडर अकील समेत 59 की मौत

तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…

20 hours ago