देश

कमलनाथ परिवार छिंदवाड़ा में किसी को नहीं जानता है, न किसी का सम्मान करता है :CM

CM मोहन यादव ने कांग्रेस नेत्री को दिलाई भाजपा की सदस्यता…

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उमरिया जिले में कार्यकर्ताओं से संवाद किया एवं उनसे भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने की बात कही है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल एक झूठ बोलने वाले नेता हैं। उन्होंने कहा था कि हम सुरक्षा नहीं लेंगे और आगे बढ़कर उन्होंने सुरक्षा भी ले ली है। सरकारी बंगला नहीं लेने की बात कही थी और बाद में सरकारी आवास भी लिया और करोड़ों रुपए उसे आवास के पुनर्निर्माण में खर्च भी कर दिए।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शहडोल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं सांसद हिमाद्री सिंह के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को जनमत तैयार करने के लिए कहा है। अधिक से अधिक मतों से जीतने की अपील की है। चुनावी सभा में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा सहित पूर्व मंत्री एवं मानपुर विधायक मीना सिंह, विधायक शिवनारायण सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

नकुलनाथ ने गोंड समाज के नेता से की गद्दारी

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नकुलनाथ ने गोंड समाज के बड़े नेता और राज परिवार के सदस्य कमलेश शाहजी को गद्दार और बिकाऊ कहा है। ऐसी गालियां बकने को किसी दृष्टि से मैं उचित नहीं मानता। अब तक शाह कांग्रेस में थे तो अच्छे थे, वे तीन बार से विधायक रहे हैं। नकुलनाथ को आदिवासी समाज से माफी मांगना चाहिये। उन्होंने कहा कि कमल नाथ परिवार ने छिंदवाड़ा पर एकाधिकार कर लिया है। वहां अन्य कोई नेता नहीं बन सकता। छिंदवाड़ा में बहुत गड़बड़ है। कमलनाथ का परिवार वहां किसी समाज को नहीं जानता, किसी का सम्मान नहीं करता। खुद कमलेश शाह ने उनके सम्मान में ही बातें कही हैं।

कांग्रेस नेत्री ने ली भाजपा की सदस्यता

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव की मौजूदगी में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं जनपद पंचायत करकेली की अध्यक्ष प्रियंका मून सिंह ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ले ली है।

Gaurav

Recent Posts

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 5 साल में दोगुना करने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हर व्यक्ति को उसकी क्षमता के अनुसार रोजगार दिलाने राज्य सरकार प्रतिबद्ध भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ.…

7 mins ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में नागरिकों की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त

मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता…

10 mins ago

Centre declares ESZ around Gir to protect Asiatic Lions

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 Sep'24 The Gujarat government has recently announced that the Centre…

17 hours ago

बाइडेन की चेतावनी बेअसर……लेबनान में घुसने को तैयार इजराइल

वाशिंगटन। पिछले कई दिनों से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष चरम पर है।वहीं इजरायली…

21 hours ago

फ्रांस ने जमकर की तारीफ कहा- भारत को यूएनएससी की स्थाई सदस्यता मिलनी ही चाहिए

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का…

21 hours ago

रूस ने बदली परमाणु नीति, हवाई हमले का जवाब परमाणु हथियारों से देगा

पुतिन बोले-परमाणु हथियार नागरिकों की सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

21 hours ago