बांदा । माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अब उसका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो में मुख्तार अंसारी अपने छोटे बेटे उमर अंसारी से बात कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह ऑडियो कल सुबह का ही है। यानी मुख्तार की मौत से कुछ घंटे पहले ही बाप-बेटे में फोन पर बातचीत हुई थी। ऑडियो में मुख्तार अपनी हालत बयां कर कह रहा है और उमर पिता को दिलासा दे रहा है। मुख्तार कह रहा है कि जहर दे दिया गया है। अब बचूंगां नहीं। इस पर उमर कहता है कि आप चिंता मत कीजिए। हमने कोर्ट में आवदेन दे दिया है। आप भी पेशी के समय जज से बार-बार यह बातें कहा कीजिए। उमर कहता है, पापा आप कमजोर हो गए हैं। आप बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगे। परमिशन मिल गई, तब कल मिलने आऊंगा। आप हिम्मत करके फोन कर लिया कीजिए। हम समझ रहे हैं पापा, लेकिन अल्लाह बहुत बड़ा है। आप ठीक हो जाएंगे। आगे उमर यह भी कहता है कि आपकी आवाज सुनकर हिम्मत आई है पापा। ऑडियो में बड़े बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी निखत अंसारी से भी मुख्तार अंसारी की बातचीत है।
तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…
रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…
वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…
लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…
-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…
आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…