देश

MP कांग्रेस मीडिया विभाग में बदलाव, पूर्व मंत्री मुकेश नायक को बनाया नया अध्यक्ष ; के के मिश्रा होंगे प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार

भोपाल : मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस मीडिया विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है. पूर्व मंत्री मुकेश नायक को मीडिया विभाग का नया अध्यक्ष बनाया गया है. वर्तमान मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का सलाहकार बनाया गया है. वहीं मीडिया विभाग में 31 प्रवक्ता बनाये गये हैं।

नवगठित मीडिया विभाग में 9 मुख्य प्रवक्ता और 31 प्रवक्ता बनाए गए हैं। इस बार मीडिया विभाग का उपाध्यक्ष किसी को नहीं बनाया गया है। पिछले मीडिया विभाग में चार उपाध्यक्ष भी बनाए गए थे। डिप्टी कलेक्टर की नौकरी छोड़कर कांग्रेस में आई निशा बांगरे को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।

भूपेन्द्र गुप्ता, मृणाल पंत, शैलेन्द्र पटेल, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, विपिन वानखेड़े, विनय सक्सेना, रोशनी यादव और अब्बास हफीज भी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मुख्य प्रवक्ता होंगे।

इसके साथ ही डॉ. अशोक मर्सकोले, बैजनाथ कुशवाहा, रवि सक्सेना, अमित शर्मा, राम पाण्डेय, मिथुन अहिरवार, रवि वर्मा, फरहाना खान, आर.पी. सिंह, स्वदेश शर्मा, संगीता शर्मा, अवनीश बुंदेला, राजकुमार केलू उपाध्याय, योगेश यादव, विवेक त्रिपाठी, अपराजिता पाण्डेय, संतोष गौतम, आनंद जाट, अभिनव बरोलिया, स्वर्श चौधरी, अवनी बंसल और रीना बोरासी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।

Gaurav

Recent Posts

भविष्य का बुन्देलखंड, विकसित बुन्देलखंड होगाः- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सागर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 23 हजार 181 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव हुए प्राप्त…

2 mins ago

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 5 साल में दोगुना करने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हर व्यक्ति को उसकी क्षमता के अनुसार रोजगार दिलाने राज्य सरकार प्रतिबद्ध भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ.…

11 mins ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में नागरिकों की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त

मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता…

14 mins ago

Centre declares ESZ around Gir to protect Asiatic Lions

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 Sep'24 The Gujarat government has recently announced that the Centre…

17 hours ago

बाइडेन की चेतावनी बेअसर……लेबनान में घुसने को तैयार इजराइल

वाशिंगटन। पिछले कई दिनों से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष चरम पर है।वहीं इजरायली…

21 hours ago

फ्रांस ने जमकर की तारीफ कहा- भारत को यूएनएससी की स्थाई सदस्यता मिलनी ही चाहिए

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का…

21 hours ago