देश

महाराष्ट्र में आज सुबह-सुबह 10 मिनट में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए

 

– 10 सेकंड तक डोलती रही धरती, जानमाल का नुकसान नहीं

मुंबई। गुरुवार सुबह-सुबह महाराष्ट्र में भूकंप जोरदार झटके महसूस किए गए। ये झटके करीब 10 सेकंड तक रहे। लोग डर के मारे सहम गए। वहीं इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में गुरुवार तड़के एक के बाद एक भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल अभी दोनों ही जगहों से किसी भी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। महाराष्ट्र के नांदेड़ इलाके में गुरुवार सुबह करीब 6 बजकर 8 मिनट पर करीब 10 सेकेंड तक धरती डोलती रही। घरों में पंखे और सामान गिरता देख लोग सहम गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पैमाने पर 4.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र बिंदु अखाड़ा बालापुर का इलाका था। नांदेड़ के अलावा परभणी और हिंगौली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल अभी किसी भी जान माल का नुकसान होने की कोई खबर नहीं है। वहीं नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि महाराष्ट्र से पहले अरुणाचल प्रदेश में भी गुरुवार को रुक-रुक कर भूकंप के झटके लगे। पहला झटका सुबह तड़के 1 बजकर 49 मिनट महसूस किया गया , जिसकी तीव्रता 3.7 थी। इसका केंद्र कामेंग था, जिसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर थी। वहीं, दूसरा झटका 3 बजकर 40 मिनट पर आया जिसका केंद्र अरुणाचल प्रदेश का पूर्व कमेंग था और इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। इस भूकंप की गहराई धरती के अंदर 5 किलोमीटर बताई जा रही है। भूकंप की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। खबर लिखे जाने तक दोनों भूकंप में अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

12 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

12 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

12 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

12 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

12 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

12 hours ago