राजनीति

भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच राज ठाकरे ने दी दिल्ली में दस्तक

नई दिल्ली । महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख और दिग्गज नेता राज ठाकरे के एनडीए में शामिल होने की चर्चा लंबे समय से चल रही है। ऐसी ही अटकलों के बीच ठाकरे बीती रात नई दिल्ली पहुंचे हैं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि राज एनडीए में शामिल हो सकते हैं। बता दें, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले पहले से ही नई दिल्ली में मौजूद हैं। राज ठाकरे गठबंधन में शामिल होने के एवज में में दो सीटों- दक्षिण मुंबई और शिरडी की मांग कर सकते हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद राज ने पत्रकारों से कहा कि मुझे अभी तक नहीं पता कि मेरा कार्यक्रम क्या है। मुझे तो बस दिल्ली आने के लिए कहा गया था और मैं दिल्ली आ गया। भविष्य की योजनाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि देखते हैं, क्या होता है। फिलहाल फडणवीस ने भी इस संबंध में कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि मैं इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कह सकता। अगर कोई निर्णय होता है तो हम आपको बताएंगे। बता दें, मनसे के तीन नेताओं ने पिछले माह फडणवीस के आवास पर मुलाकात की थी, कहा जाता है कि उस वक्त भी गठबंधन को लेकर बातचीत हुई थी। जानकारों का कहना है कि महायुति में राज ठाकरे की पार्टी मनसे की एंट्री हो सकती है। भाजपा सीधे तौर पर अपनी तरफ से सीट न देकर शिंदे की शिवसेना कोटे से एक सीट दे सकती है। शिवसेना दक्षिण मुंबई सीट मनसे को देकर एनडीए में एंट्री करा सकती है। कुछ दिन पहले आशीष शेलार और राज ठाकरे की मुलाकात से महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था कि राज ठाकरे की पार्टी मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) एनडीए का हिस्सा हो सकती है। उस वक्त शेलार ने दादर में मनसे प्रमुख से मुलाकात के बाद कहा था, राज ठाकरे और मैं लंबे समय से दोस्त हैं। हम कुछ अन्य विषयों पर भी मिलते हैं और चर्चा करते हैं। हम सही समय पर कुछ जानकारी सामने लाएंगे।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

19 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

22 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

22 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

22 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

22 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

22 hours ago