देश

राहुल का तंज बोले- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ते हैं फिर मेरी मां के आगे रोते हैं

मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी के एक नेता पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी को छोड़ते हैं और मेरी मां से रोते हुए कहते हैं कि सोनिया जी, मुझे शर्म आ रही है कि मेरे पास इस शक्ति से लड़ने की हिम्मत नहीं है। मैं जेल नहीं जाना चाहता। इस तरह के हजारों लोगों को डराया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह में राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में एक शब्द होता है ‘शक्ति’। हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं। सवाल यह है कि वह शक्ति क्या है? राजा की आत्मा ईवीएम में है, यह सच है। राजा की आत्मा ईवीएम और देश की हर संस्था, ईडी, सीबीआई में है। इसके अलावा नेताओं के पार्टी छोड़ने का भी राहुल गांधी ने जिक्र किया।

अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समापन के बाद मुंबई के शिवाजी पार्क में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘ईवीएम, ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग’ के बिना लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएंगे। गांधी ने कहाकि मोदी एक मुखौटा हैं, जो शक्ति के लिए काम करते हैं। वह हल्का आदमी हैं, जिनके पास 56 इंच का सीना नहीं है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘भ्रष्टाचार पर एकाधिकार’ है। उन्होंने सवाल किया कि क्या आपको लगता है कि शिवसेना और राकांपा के लोग अलग होकर सत्तारूढ़ गठबंधन में ऐसे ही शामिल हो गए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और समाज में नफरत को उजागर करने के लिए उन्हें अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Gaurav

Recent Posts

ब्रिक्स समूह में शामिल होना चाहता है तुर्की, कश्मीर मुद्दे पर साधी चुप्पी

जेनेवा। कश्मीर मुद्दे पर तुर्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के खिलाफ कुछ नहीं…

10 hours ago

मालदीव की चीन से नहीं बैठी पटरी, वापस भारत की शरण में आ रहे मुइज्जू

माले :  मालदीव ने सोचा था चीन से दोस्ती करके भारत पर दबाव बना लेगा…

10 hours ago

पाकिस्तान में भिड़ रहे शिया-सुन्नी, अब तक 64 की हो गई मौत,नहीं हो पाया समाधान

इस्लामाबाद। अफगानिस्तान की सीमा से सटे आतंक प्रभावित कुर्रम जिले में हिंसा थमने का नाम…

10 hours ago

झारखंड-महाराष्ट्र में दिवाली के बाद हो सकते हैं चुनाव, आयोग लेगा स्थिति का जायजा

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के बाद महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की…

10 hours ago

सभी ट्रेनों में हादसा रोकने लगेगा कवच, पांच साल में हो जाएगा काम पूरा

नई दिल्ली। भारतीय रेल दुर्घटनाओं को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए…

10 hours ago

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने की जनसुनवाई

बहुत सी समस्याओं का मौके पर ही कराया निराकरण मोबाइल फोन से भी अधिकारियों से…

10 hours ago