दुनिया

मॉरिशस यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रपति मुर्मू को डॉक्टरेट की मानद डिग्री दी, बोलीं- शिक्षा से बदलाव संभव

पोर्ट लुइस । मॉरिशस की यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति को यूनिवर्सिटी की तरफ से मंगलवार को डॉक्टरेट ऑफ सिविल लॉ की डिग्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति मुर्मू तीन दिन के मॉरिशस दौरे पर हैं और मंगलवार को वे मॉरिशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शिरकत करेंगी।

युवा प्रेरित होंगे

राष्ट्रपति ने यूनिवर्सिटी में मानद डिग्री से सम्मानित किए जाने के बाद अपने संबोधन में कहा कि मॉरिशस के युवाओं को भारत के साथ संपर्क में रहना चाहिए और अपने भूतकाल को पोषित करते हुए अपने उज्जवल भविष्य में निवेश करना चाहिए। राष्ट्रपति ने मॉरिशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। राष्ट्रपति ने कहा कि वह इस सम्मानित यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट ऑफ सिविल लॉ की मानद डिग्री पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि इससे युवा लोग प्रेरित होंगे और खासकर युवा महिलाएं अपने सपनों को पूरा करने के लिए जुनूनी बनेंगी। मॉरिशस आने के बाद से ही मुझे जो प्यार और सम्मान मिल रहा है, मैं उससे बेहद खुश हूं। इससे भारत और मॉरिशस के लोगों को संबंधों की ताकत का पता चलता है।

AddThis Website Tools
Gaurav

Recent Posts

GENIUS Act, U.S. Economic Revival, and India‑West Tensions Take Center Stage

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…

16 hours ago

India’s forex reserves decline by $1.18Bn to$695.49

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…

2 days ago

CoinDCX loses $44.2 million in hack,user funds unaffected

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…

6 days ago

CM Dr Yadav:Mercabarna’s integrated Agri-Model a game changer

Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…

1 week ago

CM Mohan Yadav invities Spanish businesses to invest in MP

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…

2 weeks ago

MP CM Mohan Yadav explores investment opportunities in Dubai

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav, currently on…

2 weeks ago