जयपुर। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने बीजेपी में शामिल होने पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को कांग्रेस ने पहचान दी। वे केंद्रीय एजेंसियों के डर से भाजपा में जा रहे हैं। हालांकि सियासी घटनाक्रम पर अभी तक कांग्रेस प्रमुख डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष जूली, सचिन पायलट का बयान नहीं आया है। दरअसल रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव के साथ रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, आलोक बेनीवाल, खिलाड़ी लाल बैरवा, रिजु झुनझुनवाला सहित कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली थी। इसके बाद गहलोत ने कहा कि जिन नेताओं को कांग्रेस ने पहचान दी। वे केंद्रीय एजेंसियों के डर से भाजपा में जा रहे हैं। गहलोत ने लिखा कि हमें गांधी परिवार से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिसमें राहुल गांधी और पूरे परिवार को कई-कई दिनों तक ईडी ने पूछताछ के बहाने परेशान किया। उनकी संसद सदस्यता रद्द कर घर तक खाली करवा दिया था लेकिन वे हर दबाव का मुकाबला मजबूती से कर रहे हैं। देशभर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से अन्याय, महंगाई, नफरत और बेरोजगारी के खिलाफ यात्रा कर जनजागरण का काम कर रहे हैं। राजनीति में मुकाबला इस तरह डटकर किया जाता है। गहलोत सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाली भाजपा अब कांग्रेस युक्त हो चुकी है। हार के डर से भाजपा कांग्रेस के नेताओं को भाजपा में शामिल कर रही है।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,09 April’25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman on Tuesday urged British…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,09 April’25 The Reserve Bank of India (RBI) on Wednesday lowered…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,09 April'25 The Indian National Congress commenced its 84th National Convention…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,08 April’25 Amid a sharp selloff in Indian equities triggered by…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 April’25 The "China+1" strategy, a business diversification approach where firms…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,04 April'25 Moody's Ratings has reportedly stated that India's economic growth…