देश

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय महिला का शव कूड़ेदान में मिला

कैनबरा। विदेशों में रह रहे भारतीयों का हत्याएं ज्यादा हो रहीं है। अब तक कई देशों में इस तरह के मामले सामने आए हैं। आस्ट्रेलिया में भी एक भारतीय मूल की महिला का शव कूड़ेदान में मिला है। कहा जा रहा है कि कथित तौर पर उनके पति ने ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। खबर हैं कि महिला बीते कुछ दिनों से किसी के संपर्क में नहीं थी। पुलिस ने मृतका के करीबी पर ही हत्या का शक जताया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला चैतन्या स्वेता मधागनी पिछले कुछ समय से वह अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रही थी। वह हैदराबाद की रहने वाली थीं। उनका शव शनिवार को एक सुनसान सड़के के किनारे कूड़ेदान में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि स्वेता का पति अशोक राज अपने पांच साल के बेटे के साथ तकरीबन पांच मार्च को भारत गया था। इसके बाद से ही स्वेता गायब थीं और उनका संपर्क किसी नजदीकी या दोस्त से नहीं हुआ था। स्वेता के पति अशोक ने ऑस्ट्रेलिया में मौजूद अपने पड़ोसियों और कुछ करीबियों से फोन पर बातचीत कर स्वेता के बारे में जानकारी जुटाई थी। अशोक ने पुलिस से भी फोन पर बातचीत की है और उनके साथ जांच में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया है। पुलिस को हत्या के कुछ सुराग भी मिले हैं, उसका मानना है कि हत्यारा ऑस्ट्रेलिया से भाग चुका है।विधायक बंडारी लक्ष्मा रेड्डी ने बताया है कि महिला उनके क्षेत्र की थी और उन्होंने परिवार से भी मुलाकात की है। रेड्डी ने कहा कि महिला के माता-पिता के अनुरोध पर उन्होंने महिला के शव को भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र भी लिखा है। विधायक का कहना है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को भी इस संबंध में जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि महिला के माता-पिता से मिली जानकारी के अनुसार, उनके दामाद ने ही बेटी को मारने की बात कबूली है।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

19 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

22 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

22 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

22 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

23 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

23 hours ago