देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

स्व. माधवराव सिंधिया की 79वी जयंती पर आयोजित भजन संध्या में हुए शामिल

ग्वालियर : पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की 79वी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को अम्मा महाराज की छत्री पहुँचे और भजन संध्या में शामिल हुए। साथ ही स्व माधराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने इस अवसर पर धर्मगुरुओं एवं संतजन का पुष्पहारों से सम्मानित किया।

 

मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी स्व माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

भजन संध्या में मंत्रीगण नारायण सिंह कुशवाह व प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद ग्वालियर विवेक नारायण शेजवलकर व भिंड संध्या राय, महापौर डॉ शोभा सिकरवार , पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, माया सिंह, ध्यानेन्द्र सिंह, श्री बालेन्दु शुक्ल, इमरती देवी व भारत सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर अभय चौधरी व ग्रामीण कौशल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्वालियर- चंबल संभाग के नागरिकगण भजन संध्या में शामिल हुए।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. सिंधिया की 79वीं जयंती के अवसर पर आयोजित हुई भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन एवं ग़ज़ल गायक राजेन्द्र पारिक व उनके साथियों ने सुमधुर एवं भावपूर्ण भजनों का गायन किया।

 

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

15 mins ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

20 mins ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

25 mins ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

28 mins ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

32 mins ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

36 mins ago