अनुच्छेद 370 का फायदा कुछ राजनैतिक परिवारों को मिला
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2019 में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर की अपनी पहली यात्रा के लिए श्रीनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घाटी के बख्शी स्टेडियम में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, 370 के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया। उन्होंने कहा कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार से सबसे ज्यादा भुगतभोगी हमारा जम्मू कश्मीर ही रहा है। पीएम मोदी ने कहा परिवारवादियों ने जम्मू कश्मीर बैंक में अपने परिजनों को नौकरी दिलाकर बैंक की कमर तोड़ दी थी। कश्मीर के गरीब आदमी का पैसा इस बैंक में था जो डूबने जा रहा था। जे एंड के बैंक को बचाने के लिए हमने कई सुधार किए। बैंक को एक हजार करोड़ रूपये की मदद देना भी तय किया। इतना ही नहीं बैंक में जो गलत भर्तियां हुई उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। पीएम मोदी ने कहा जब इरादे नेक हों, संकल्प को सिद्ध करने का जज्बा हो तब फिर नतीजे भी मिलते हैं। पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे यहां जम्मू कश्मीर में जी20 का शानदार आयोजन हुआ। आज यहां जम्मू कश्मीर में पर्यटन के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। सिर्फ 2023 में ही दो करोड़ से ज्यादा पर्यटक यहां आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां झीलों में कमल खिलता है और भाजपा का चिह्न भी कमल ही है। जम्मू कश्मीर से भाजपा का नाता सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि 370 का फायदा आम कश्मीरी को था या फिर कुछ राजनीतिक परिवार अपने फायदे के लोगों को गुमराह कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां से स्वदेश दर्शन योजना के तहत 6 परियोजनाएं देश को समर्पित की हैं। इसके अलावा स्वदेश दर्शन स्कीम के अगले चरण का भी शुभारंभ हुआ है। इसके तहत भी जम्मू कश्मीर सहित देश के अन्य स्थानों के लिए करीब 30 परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर केवल एक क्षेत्र नहीं है, यह भारत का ऊंचा उठा मस्तक है, जो सम्मान और विकास का प्रतीक है। इसकारण विकसित कश्मीर विकसित भारत की प्राथमिकता है। एक जमाना था जब देश के कानून जम्मू कश्मीर में लागू नहीं होते थे, लेकिन आज देखिए कश्मीर से ही पूरे देश के लिए विभिन्न योजनाएं लागू हो रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ‘ये वहां नया जम्मू कश्मीर है, जिसका इंतजार हम सभी को कई दशकों से था। ये वहां नया जम्मू कश्मीर है, जिसके लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था। इस नए जम्मू कश्मीर की आंखों में भविष्य की चमक है, इस नए जम्मू कश्मीर के इरादों में चुनौतियों को पार करने का हौंसला है। पीएम मोदी ने कहा कि ‘आपके प्यार से मैं जितना खुश हूं, उतना ही कृतज्ञ भी हूं। मोदी प्यार के इस कर्ज को चुकाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। साल 2014 के बाद मैं जब भी आया, मैंने यही कहा कि मैं ये मेहनत आपका दिल जीतने के लिए कर रहा हूं। और मैं दिनों-दिन देख रहा हूं कि आपका दिल जीतने की सही दिशा में मैं जा रहा हूं। पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर के अलावा देश के 50 से ज्यादा शहरों के लोग हमारे साथ जुड़े हैं। हमारी सरकार ने 40 स्थानों की पहचान की है, जिन्हें अगले दो साल में पर्यटनस्थल के रूप में विकसित किए जाएंगे। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से कहा कि आप डॉलर लाओ या न लाओ, लेकिन अपने गैर भारतीय मित्रों को भारत भ्रमण के लिए प्रेरित करें।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…