भोपाल के कार्यक्रम में चित्रकूट से वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को अपने चित्रकूट प्रवास के दौरान सुरेन्द्र पाल मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल से भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान भोपाल के इन्स्टीट्यूशन-डे का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य भारत क्षेत्र का प्रतिष्ठित संस्थान उच्च शिक्षा के स्तर पर मौलिक विज्ञान में अनुसंधान को सम्मिलित करते हुए विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार कर रहा है। संस्थान का यह अवदान आम आदमी के जीवन को सरल बनाने में सहायक होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संस्थान निश्चित ही वैश्विक स्तर पर उपलब्धियां और प्रतिष्ठा अर्जित करेगा। भोपाल परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। विधायक रामेश्वर शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…
तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…
रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…
वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…
लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…
-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…