देश

प्रदेश की तीन विभूतियां संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2023 से सम्मानित

राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रदान किये पुरस्कार

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विज्ञान भवन में आयोजित एक अलंकरण समारोह में प्रदेश की तीन विभूतियों को वर्ष 2023 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने रंगमंच के क्षेत्र में  राजीव वर्मा और अनूप जोशी तथा संगीत के क्षेत्र में कलापिनी कोमकली को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कृत विजेताओं को अंगवस्त्रम और एक लाख रुपए की नगद धनराशि भी प्रदान की गई। राजीव वर्मा को रंगमंच अभिनय में, अनूप जोशी को संबद्ध नाट्यकला- प्रकाश विन्यास में तथा कलापिनी कोमकली को हिंदुस्तानी गायन संगीत में विशिष्ट योगदान के लिए अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम में वर्ष 2022 और 2023 के लिए कुल 94 विभूतियों को अकादमी पुरस्कार और 7 कलाकारों को अकादमी फेलोशिप प्रदान किए गये। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी एवं संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे।

Gaurav

Recent Posts

खुफिया एजेंसियों का अलर्ट: ट्रंप की हत्या कराकर अमेरिका में अराजकता फैलाना चाहता है

वाशिंगटन। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट करते हुए कहा है कि ईरान अमेरिका के खिलाफ…

9 hours ago

अमेरिका का दोहरा चेहरा: अब यूनुस को गले लगाकर कहा- हम बांग्लादेश का पूरा समर्थन करेंगे

ढाका। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रही अमानवीयता के खिलाफ अमेरिका में जमकर विरोध…

9 hours ago

कमला हैरिस को 38 अंकों की बढ़त; 66 फीसदी एशियाई-अमेरिकी मतदाता पक्ष में

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में ट्रप को झटके पर झटके लग रहे हैं वह…

9 hours ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ी हैं श्रीलंका की नई पीएम हरिनी अमरसूर्या

कोलंबो। हरिनी अमरसूर्या को श्रीलंका की नई प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। अमरसूर्या…

9 hours ago

अगर टिकट न मिलने पर किसी नेता ने बगावत की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह ने दी चेतावनी नागपुर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को…

9 hours ago

अपनी गलतियों को स्वीकार कर उन्हें सुधारने में हिचकना नहीं चाहिए

सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही आदेश में हुई गलतियों को सुधारा, बदला फैसला नई दिल्ली…

9 hours ago