-भाजपा ने जारी की 195 लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची
-प्रधानमंत्री मोदी समेत 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल ,प्रज्ञा का टिकट कटा
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर चुनाव का शंखनाद कर दिया है। बीजेपी ने शनिवार शाम उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर काफी हद तक कयासों और अफवाहों को विराम लगा दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने सूची जारी करते हुए कहा, कि 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। अन्य बची हुई सीटों पर मंथन किया जा रहा है। भाजपा की पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम शामिल है, उन्हें वाराणसी से दोबारा चुनाव मैदान में उतारे जाने की घोषणा कर दी गई है। इसी के साथ अमित शाह गांधीनगर से पार्टी उम्मीदवार होंगे। इनके अलावा 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी सूची में शामिल किए गए हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से तो गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया और भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर की जगह आलोक शर्मा को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी पार्टी कर चुकी है। भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची की खासीयत भाजपा ने पहली सूची में 195 नामों को शामिल किया है। इसमें 34 केंद्रीय व राज्य मंत्रियों के नामों को बतौर उम्मीदवार शामिल कर लिया गया है। इस बार पार्टी ने पहली ही सूची में 28 महिलाओं को मौका देने जैसा अहम ऐलान भी कर दिया है। इसके अलावा पहली सूची में 47 युवा उम्मीदवार, जिनकी उम्र 50 साल से कम है। अनुसूचित जाति से 27 नाम शामिल किए गए हैं। वहीं 18 प्रत्याशी अनुसूचित वर्ग से और 57 अन्य पिछड़ वर्ग से लिए गए हैं। इस प्रकार चुनाव टिकट बंटवारा करने वाली मंथन कमेटी ने सभी का ध्यान रखते हुए पहली सूची तैयार की है। जहां तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का सवाल है तो भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी करते हुए मप्र की 24 और छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश की 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर मंथन जारी है, फिलहाल इनमें कोई नाम तय नहीं किए गए हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय उड्ड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रत्याशी घोषित किया गया है। पहली सूची में राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट कट गया है, उनकी जगह आलोक शर्मा का नाम शामिल किया गया है। मध्य प्रदेश के 24 उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं- गुना – ज्योतिरादित्य सिंधिया विदिशा – शिवराज सिंह चौहान भोपाल – आलोक शर्मा मुरैना – शिवमंगल सिंह तोमर भिंड – संध्या राय ग्वालियर – भारत सिंह कुशवाह राजगढ़ – रोड़मल नागर सागर – लता वानखेड़े टीकमगढ़ – वीरेंद्र खटीक दमोह – राहुल लोधी खजुराहो – वी डी शर्मा सतना – गणेश सिंह रीवा – जनार्दन मिश्र सीधी – डॉ राजेश मिश्रा शहडोल – हिमाद्री सिंह जबलपुर – आशीष दुबे मंडला – फग्गन सिंह कुलस्ते होशंगाबाद – दर्शन सिंह चौधरी देवास – महेंद्र सोलंकी मंदसौर – सुधीर गुप्ता रतलाम – अनीता चौहान खरगोन – गजेंद्र पटेल खंडवा – ज्ञानेश्वर पाटिल बैतूल – दुर्गादास उईके मध्य प्रदेश की जिन 5 लोकसभा सीटों पर मंथन जारी है उनमें इंदौर, उज्जैन, धार, बालाघाट, छिंदवाड़ा सीट शामिल है। राज्यवार उम्मीदवार सूची इस प्रकार है- छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ से भाजपा उम्मीदवारों में कोरबा से सरोज पांडे, राजनांदगाँव से संतोष पांडे, दुर्ग से विजय बघेल, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, बस्तर से महेश कश्यप और कांकेर से भोजराज को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है। दिल्ली – दिल्ली के चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सेहरावत और दक्षिण दिल्ली से रामबीर बिधूड़ी भाजपा प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश- उत्तर प्रदेश के मुज्ज़फ़रनगर से संजीव बालियान, गौतम बुद्ध नगर से महेंद्र शर्मा, मथुरा से हेमा मालिनी, आगरा से एसपीएस बघेल, फ़तेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर, खीरी से अजय मिश्रा टेनी, सीतापुर से राजेश वर्मा, हरदोई से जयप्रकाश रावत, उन्नाव से साक्षी महाराज, लखनऊ से राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी, कन्नौज से सुब्रत पाठक, अकबरपुर से देवेंद्र भोले, झाँसी से अनुराग शर्मा, हमीरपुर से पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, बाँदा से आरके पटेल, बाराबंकी से उपेन्द्र रावत और फ़ैज़ाबाद से लल्लू सिंह पार्टी उम्मीदवार बनाए गए हैं। झारखंड- झारखंड के गोड्डा से निशिकांत दुबे, रांची से संजय सेठ, जमशेदपुर से विद्युत् महतो, खूंटी से अर्जुन मुंडा और पलामू से विष्णु दयाल राम को उम्मीदवार बनाया है। गुजरात – गुजरात राज्य के गांधीनगर से अमित शाह, राजकोट से पुरुषोत्तम रुपाला, पोरबंदर से मनसुख मंडाविया, पंचमहल से राजपाल सिंह महेंद्रसिंह यादव, दाहोद से जसवंत सिंह, भरुच से मनसुख भाई वसावा और नवसारी से सीआर पाटिल पर भाजपा उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। राजस्थान – राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से अर्जुन मेघवाल, अलवर से भूपेंद्र यादव, भरतपुर से रामस्वरूप कोली, नागौर से ज्योति मिर्धा, जोधपुर से गजेंद्र शेखावत, बाड़मेर से कैलाश चौधरी, उदयपुर से मन्नालाल रावत, बांसवाड़ा से महेंद्र मालवीय, कोटा से ओम बिरला और झालावाड़ से दुष्यंत सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। अन्य राज्यों में- अंडमान से विष्णु, अरुणाचल पश्चिम से किरन रिजिजू, अरुणाचल ईस्ट से तापिर गाव, सिल्चर से परिमल शुक्ल, गुवाहाटी से बिजली कलिता और डिब्रूगढ़ से सर्बानंद सोनोवाल को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर चुनाव मैदान में उतारा है। -तावड़े ने प्रेस को संबोधित कर जारी की सूची भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 29 फरवरी को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रुप दे दिया गया था, जिसकी घोषणा आज शनिवार को हम कर रहे हैं। तावड़े ने कहा कि पीएम मोदी एक बार फिर वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा 34 मंत्रियों को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया है। भाजपा की पहली सूची में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,10 July'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman on Wednesday urged non-banking financial…
Ira Singh Khabar Khabron Ki,9 July'25 Former British Prime Minister Rishi Sunak has returned to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,08 July'25 U.S. President Donald Trump has announced sweeping new tariffs,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,07 July'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman held a series of…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,06 July'25 India has emerged as the fourth-most equal country in…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,04 July'25 India’s foreign exchange reserves surged by Rs 41,359 crore…