देश

देश में सर्वाधिक तेंदुओं 3907 के साथ MP फिर बना तेंदुआ राज्य भी

भोपाल । टाइगर स्टेट के साथ-साथ मप्र अपने तेंदुआ स्टेट का खिताब बरकरार रखने में भी कामयाब हो गया है। राज्य में 486 बढ़कर 3907 तेंदुए की संख्या हो गई है। कर्नाटक को पछाड़ते हुए महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर आ गया है। महाराष्ट्र में 1690 से बढ़कर 1985 तेंदुआ की संख्या हो गई है। जबकि कर्नाटक में मात्र 93 तेंदुआ की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कर्नाटक में 1879 तेंदुआ पाए गए हैं। केंद्रीय वन एवं जलवायु मंत्रालय ने तेंदुआ गणना की संख्या गुरुवार को जारी किए हैं। तेंदुआ गिनती के जारी किए गए परिणामों के अनुसार देश भर में कुल तेंदुए की संख्या 13874 हो गई है। 2018 और 2022 की गणना में भी मध्य प्रदेश में सर्वाधिक तेंदुआ पाए गए थे। 2023 में हुई गणना में भी मध्य प्रदेश ने तेंदुआ राज्य का खिताब बरकरार रखा है। वो भी उस दौरान जब यहां हर साल औसतन 60 तेंदुओं की विभिन्न् कारणों से मौत हो जाती है। – लगातार तीसरी बाद सिरमोर तेंदुओं के मामले में मध्य प्रदेश को लगातार तीसरी बार ये उपलब्धि मिली है। साल 2014 में देश में पहली बार तेंदुओं को गिनती में शामिल किया गया और प्रदेश में 1817 तेंदुए गिने गए। 2022 की गणना में मध्य प्रदेश में 3421 तेंदुआ की उपस्थिति दर्ज की गई थी। 2023 में हुई गणना में या संख्या बढ़कर 3907 हो गई है। जबकि 2022 में कर्नाटक दूसरे नंबर पर ही था और 2023 की गणना में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि, तेंदुआ गिनती की रिपोर्ट के बाद प्रदेश में वन्यप्राणी पर्यटन को पंख लगेंगे। राज्य सरकार वन्यप्राणी पर्यटन बढ़ाने पर लगातार काम कर रही है। ऐसे में ये रिपोर्ट बाहरी पर्यटकों को मध्य प्रदेश की ओर आकर्षित करेगी। राज्य 2018 जनसंख्या (SE) 2022 जनसंख्या (SE) बिहार 98 (8) 86 (3) उत्तराखंड 839 (48) 652 (77) उतार प्रदेश। 316 (39) 371 (54) शिवालिक पहाड़ियाँ और गंगा के मैदान 1,253 (95) 1,109 (134) आंध्र प्रदेश 492 (31) 569 (41) तेलंगाना 334 (16) 297 (20) छत्तीसगढ 852 (39) 722 (45) झारखंड 46 (10) 51 (10) मध्य प्रदेश 3,421 (150) 3,907 (215) महाराष्ट्र 1,690 (99) 1,985 (122) ओडिशा 760 (33) 568 (35) राजस्थान 476 (39) 721 (112) मध्य भारत और पूर्वी घाट 8071 (417) 8,820 (600) गोवा 86 (3) 77 (13) कर्नाटक 1,783 (71) 1,879 (261) केरल 650 (28) 570 (76) तमिलनाडु 868 (40) 1,070 (132) पश्चिमी घाट 3387 (142) 3,596 (482) अरुणाचल प्रदेश 11 (3) 42 (10) असम 47 (9) 74 (11) उत्तर बंगाल 83 (17) 233 (21) उत्तर पूर्वी पहाड़ियाँ और ब्रह्मपुत्र बाढ़ के मैदान 141 (26) 349 (42) भारत 12,852 (680) 13,874 (1,258)

Gaurav

Recent Posts

GST Collections Rise 16.4% to Over Rs2.01 Lakh Crore in May, Imports Drive Growth Surge

Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…

1 day ago

India’s FY25 Fiscal Deficit Stays Within Target at 4.8% of GDP

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…

2 days ago

India’s GDP Grows 7.4% in March Quarter, FY25 Growth Slows to 6.5

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…

4 days ago

Narayana Murthy Funds IIM Ahmedabad’s First Inflation-Proof MBA Scholarship: Here’s How It Works

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…

4 days ago

India’s Economy More Than Half the Size of US in PPP Terms, Says NITI Aayog VC Suman Bery

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…

5 days ago

PM Modi slams hate filled Pakistan,says their end is near

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 May'25 Prime Minister Narendra Modi on Monday inaugurated and laid…

1 week ago