प्रदेश

कोकता के 100 बिस्तरीय चिकित्सालय का नाम पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर के नाम पर होगा : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

1 माह के अंदर मैनपॉवर और आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था के दिये निर्देश

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कोकता गोविन्दपुरा में 100 बिस्तरीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि चिकित्सालय के विधिवत संचालन के लिए 1 माह के अंदर चिकित्सकीय और सहायक मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि इस चिकित्सालय के विधिवत संचालन से आस पास के क्षेत्र के नागरिकों को हमीदिया और जेपी चिकित्सालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनभावना के अनुरूप चिकित्सालय का नाम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर जी के नाम पर होगा। उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय में सीटी स्कैन, यूएसजी और अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता के लिए निर्देश दिये। उन्होंने स्टाफ़ क्वार्टर के संबंध में भी व्यवस्था की बात कही। पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामों को स्वास्थ्य सेवाएँ अब सहजता से उपलब्ध होंगी। उन्होंने उप मुख्यमंत्री शुक्ल का आभार व्यक्त किया। आयुक्त स्वास्थ्य डॉ सुदाम खाड़े सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे।

Gaurav

Recent Posts

नसरल्लाह का खात्मा: मौत के डर से ईरान का सर्वोच्च नेता खामेनेई बंकर में छिपा

तेलअवीव। इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख की मौत के बाद ईरान का सर्वोच्च…

11 hours ago

नेतन्याहू के तीखे तेवर बोले- वो तुम्हे मारे इससे पहले तुम उसे मार डालो

न्यूयार्क। इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान…

11 hours ago

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 66 की मौत, कई लोग लापता

काठमांडू। नेपाल में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है।…

11 hours ago

ट्रम्प ने चुनावी सभा में की अप्रवासियों की निंदा, महिला अपराध पर सख्त दिखे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से घुसपैठ करने…

11 hours ago

अमेरिका में हेलेन तूफान ने मचाई तबाही, 50 की मौत, हजारों बेघर

वाशिंगटन। अमेरिका में चक्रवाती तूफान हेलेन ने 50 से ज्यादा लोगों की जान ले ली…

11 hours ago

राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप नहीं जीते तो यह अमेरिका का आखिरी चुनाव: एलन मस्क

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी गरमाने लगी है। खास बात यह है कि…

12 hours ago