प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बह रही है- उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बह रही है। आज भारत आर्थिक, भू-राजनीतिक, सामाजिक विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व रूप से सशक्त हुआ है। अधोसंरचनात्मक विकास हो या स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, शहरी विकास हो या ग्रामीण क्षेत्रों का सशक्तीकरण, हर क्षेत्र में विकास के सुनियोजित कार्य से देश का कायाकल्प हो रहा है। वह दिन अब दूर नहीं जब भारत विश्वगुरु बनेगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वर्चुअली सांची रेलवे स्टेशन सहित देश में 554 रेलवे स्टेशनों का पुर्नविकास एवं 1500 आरओबी और आरयूबी कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। सांची रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री शुक्ल शामिल हुए।

8 करोड़ 50 लाख रू की लागत से सांची रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण

अमृत भारत स्टेशन योजना में 8 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से रायसेन जिले के सांची रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। स्थानीय कला-संस्कृति के तत्वों के साथ स्टेशन का आंतरिक सौंदर्यीकरण और विकास, हाईलेवल प्लेटफार्म, स्टेशन पहुंच मार्ग का सुधार, पैदल मार्ग सहित अन्य सुविधायें विकसित की जाएगीं। सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व मंत्री और सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे।

Gaurav

Recent Posts

सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी बस, 9 की मौत, 23 घायल

सतना। अंधी रफ्तार से दौड़ रही बस,सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से भिड़ गई। इस…

10 hours ago

मन की बात की पूरी प्रक्रिया मेरे लिए ईश्वर के दर्शन करने जैसा

भावुक पीएम मोदी ने दिया देशवासियों को धन्यवाद, 3 अक्टूबर को हो जाएंगे 10 साल…

10 hours ago

आज से 25 नवंबर तक कीजिए एक साथ दो-दो चांद के दीदार

नई दिल्ली। आज यानी 29 सितंबर से अंतरिक्ष में आप एक साथ दो दो चांद…

11 hours ago

मेरी दिव्यांग बेटियों ने विकलांगता के प्रति एक नया दृष्टिकोण दिया

-सीजेआई ने नई हैंडबुक की लॉन्च, कहा-समावेशी भाषा का हो इस्तेमाल नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट…

11 hours ago

लता दीदी के जीवटता उनकी आवाज में देती है सुनाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने संगीत-निर्देशक सिंह एवं पार्श्व गायिका चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत…

11 hours ago

डेन्टल इम्प्लांट की आधुनिक तकनीक आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने में होगी मददगार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आयुष्मान योजना में 70 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री इंदौर…

11 hours ago