-दुबई की सीवीआरएल में हो रहा शोध, जल्दी ही परिणाम आने की उम्मीद
दुबई। सांप के जहर को काटने में ऊंट का आंसू बहुत करामाती सिद्घ हुआ है। यह खुलासा एक रिसर्च में किया गया है। जानकारी में आया है कि इससे सांप के जहर को तोड़ने वाली दवा तैयार की जाती है। रिसर्च कहती हैं कि ऊंट के आंसू में जो रसायन होते हैं, उससे जहरीले से जहरीले सांप के जहर को खत्म किया जा सकता है। रिसर्च में बताई जानकारी के अनुसार ऊंट का आंसू सांप के खतरनाक जहर की काट कें रुप में उपलब्ध हुआ है, जो आने वाले समय लोगों की जिंदगियां बचाने में बहुत काम आने वाला है। दुनियाभर में करीब सवा लाख लोग हर साल सांप के काटने से मर जाते हैं। सांप अगर खासा जहरीला हो तो उसका काटा कोई शख्स बच नहीं पाता। ऐसे में अगर कोई रिसर्च ये बताए कि ऊंट का आंसू सांप के जहर से लड़ने में काम आए तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। दुबई कि सेट्रल वेटेनरी रिसर्च लैबोरेटरी (सीवीआरएल) ने एक रिसर्च के बाद यह दावा किया है। जिसमें बताया कि ऊंट के आंसू का इस्तेमाल करके सांप के जहर की काट तैयार की जा सकती है। हालांकि दुबई की इस लैब की ये रिसर्च कई साल पहले हुई लेकिन फंड की कमी के कारण आगे नहीं बढ़ी। लेकिन अब सीवीआरएल को उम्मीद है कि धन की व्यवस्था होते ही उनका प्रोजेक्ट आगे बढ़ सकेगा। रिसर्च केंद्र के प्रमुख डॉक्टर वार्नेरी ने बताया कि इसमें कोई शक नहीं कि ऊंट के आंसू में जो एंटीडोट्स होते हैं, उससे सबसे प्रभावकारी ऐसी दवा बनेगी जो सांप के जहर का सबसे असरदार तरीके से काट कर सकती है। दुनिया में घोड़ों और भेड़ों के जरिए भी सांप के जहर को काट करने वाली दवा बनाई जाती है। जबकि ऊंट के आंसुओं में कई तरह के प्रोटीन्स पाए जाते हैं। ये उसे इन्फेक्शन से भी बचाते हैं। ये आंसू इतना चमत्कारिक है कि इनसे सांप के जहर को खत्म करने उसकी काट तैयार की जा रही है। हालांकि अमेरिका, भारत और कई देशों में ऊंट के आंसुओं पर रिसर्च चल रही है। रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है ऊंट के आंसू से सांप के जहर का एंटीडोट तैयार किया जा सकता है। माना जा रहा है कि दुनिया के सबसे जहरीले सांपों की काट इसके आंसू से बनाई जा रही है। उनसे मनुष्यों के आंखों की भी कई तरह की बीमारियों का इलाज खोजा जा रहा है। हालांकि ऊंट के दूध की खूब मांग है, ये ना केवल खासा महंगा बिकता है बल्कि फायदेमंद भी है। ऊंट के आंसुओं में लाइसोजाइम्स होते हैं जो बैक्टीरिया, वायरसों और कीड़ों को रोकते हैं। अब लेकिन सांप के जहर को उतारने के लिए भी आंसू काम में आएगा।
Ira Singh Khabar Khabaron ki,14 May '25 India’s retail inflation eased to a six-year low…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,13 May’25 India’s ascent as a global hub for Global Capability…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,09 May’25 Heightened geopolitical tensions threaten to unravel Pakistan’s fragile economic…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 May’2025 The United States is expected to seek significant changes…
Gwalior Khabar Khabaron Ki,05 May'25 In a ceremony marked by tradition and reverence, senior IPS…
Ira Singh Khabar khabaron Ki,4 May'25 Foreign Portfolio Investors (FPIs) injected Rs4,223 crore into Indian…