प्रदेश

सरकार और जनता के बीच संवाद की कड़ी हैं पत्रकार – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण कार्य है। पत्रकार कई कठिनाईयों का सामना करते हुए जनता की आवाज बुलंद करते हैं। पत्रकार सरकार और जनता के बीच संवाद की कड़ी हैं। सरकार और प्रशासन को कमियाँ बताकर पत्रकार उस कमी को दूर करने का माध्यम बनते हैं। लोकतंत्र को सशक्त करने का कार्य पत्रकारिता कर रही है। इसीलिए इसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के ईको पार्क रीवा में आयोजित संभागीय सम्मेलन में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार कल्याण के संबंध में जो मांगे रखी गई हैं उन पर भी समुचित कार्यवाही की जाएगी। समारोह में क्रिकेटर सौम्य पाण्डेय, गायिका मान्या पाण्डेय सहित श्रेष्ठ कार्य करने वाले विभिन्न जिलों के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समारोह में संगठन के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया, नगर निगम के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, समाजसेवी गुरमीत सिंह मंगू तथा बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने हमास को दिया शांति का प्रस्ताव, कहा- डील पर चर्चा से निकलेगा रास्ता

येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…

8 hours ago

भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर ने क्यों की पाकिस्तानी सैनिकों की तारीफ……गदगद हुआ पाकिस्तान

इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…

8 hours ago

हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स, 1000 रॉकेट बैरल सब इजराइल ने कर दिए बर्बाद

बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…

8 hours ago

चेचन्या के लीडर कादिरोव का चौंकाने वाला दावा…..मैंने साइबरट्रक को जंग के मैदान में उतारा

कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…

8 hours ago

इजरायल का बेरुत पर हवाई हमला, हिज्बुल्लाह कमांडर अकील समेत 59 की मौत

तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…

8 hours ago