देश

UP में बड़ा हादसा: कासगंज में तालाब में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, सात बच्चों समेत 24 की मौत

कासगंज । बदायूं हाईवे पर दरियावगंज के पास गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। हादसे में सात मासूम बच्चे और आठ महिलाओं सहित 24 की लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 24 की मौत की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने अभी तक की है। ट्रैक्टर सवार लोग ट्रॉली के नीचे दब गए थे। उत्तरप्रदेश के कासगंज में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर सुबह लगभग 10 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। तालाब में जाकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसके नीचे ज्यादातर श्रद्धालु दब गए। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने तालाब से लोगों को बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे में 24 से अधिक लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। मृतकों में आठ महिलाएं और साथ बच्चे शामिल हैं। मृतकों में एक एक परिवार के कई कई लोग शामिल हैं। कई गंभीर घायल श्रद्धालुओं का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है और कुछ को रेफर किया गया है। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक अफरा तफरी मची हुई है। डीएम, एसपी, प्रशासनिक अमला सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। मौके पर चीख-पुकार मची हुई है। एंबुलेंस से जो अन्य घायल जिला अस्पताल लाए गए हैं उनका इलाज चल रहा है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास चल रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। स्थिति गंभीर है। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि सात बच्चे और आठ महिला पटियाली के सीएचसी पर मृतक घोषित किए गए हैं। इस दर्दनाक हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Gaurav

Recent Posts

सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी बस, 9 की मौत, 23 घायल

सतना। अंधी रफ्तार से दौड़ रही बस,सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से भिड़ गई। इस…

7 hours ago

मन की बात की पूरी प्रक्रिया मेरे लिए ईश्वर के दर्शन करने जैसा

भावुक पीएम मोदी ने दिया देशवासियों को धन्यवाद, 3 अक्टूबर को हो जाएंगे 10 साल…

7 hours ago

आज से 25 नवंबर तक कीजिए एक साथ दो-दो चांद के दीदार

नई दिल्ली। आज यानी 29 सितंबर से अंतरिक्ष में आप एक साथ दो दो चांद…

7 hours ago

मेरी दिव्यांग बेटियों ने विकलांगता के प्रति एक नया दृष्टिकोण दिया

-सीजेआई ने नई हैंडबुक की लॉन्च, कहा-समावेशी भाषा का हो इस्तेमाल नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट…

7 hours ago

लता दीदी के जीवटता उनकी आवाज में देती है सुनाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने संगीत-निर्देशक सिंह एवं पार्श्व गायिका चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत…

7 hours ago

डेन्टल इम्प्लांट की आधुनिक तकनीक आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने में होगी मददगार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आयुष्मान योजना में 70 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री इंदौर…

7 hours ago