प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट किया गया असम में बना विशेष तिरंगा

दिवंगत सैनिकों की वीर नारियां “सद्भावना कार्यक्रम” में करती है तैयार तिरंगे

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आज मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में असम के तिनसुकिया में हस्तनिर्मित विशेष तिरंगा भेंट किया गया। सैनिक परिवार की वीर नारियां असम में भारतीय सेना की सद्भावना कार्यक्रम अंतर्गत संचालित लायपुली स्टिचिंग सेंटर में यह तिरंगे तैयार करने का कार्य करती हैं। इसमें मशीनों का उपयोग न किया जाकर, तिरंगे पूर्णत: हस्तकला से निर्मित किये जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इंदौर के लिट चौक फाउंडेशन के निखिल दवे और प्रखर दवे ने मुलाकात कर यह विशेष तिरंगा भेंट किया।

 

लिट चौक फाउंडेशन द्वारा नागरिकों को राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले जांबाज सिपाहियों और सैन्य अधिकारियों के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने के उद्देश्य से केन्द्र में निर्मित तिरंगे झंडे विशिष्ट व्यक्तियों को भेंट किए जाते हैं। तिरंगों के निर्माण से अर्जित आय भी सैनिक परिवारों के कल्याण के लिये व्यय की जाती है। राष्ट्र के लिए सैनिकों के योगदान के पुण्य स्मरण और युवा पीढ़ी को बलिदानियों के शौर्य से अवगत कराने के लिए इंदौर के लिट चौक फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

 

 

Gaurav

Recent Posts

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

2 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

2 weeks ago

पंकज आडवाणी ने जीता सिंगापुर ओपन बिलियर्ड्स खिताब, जाडेन ओंग को 5-1 से हराया

सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…

2 weeks ago

भारत ने 12 ओवर में बांग्लादेश की उड़ाई धज्जियां, 7 विकेट से जीता पहला टी-20, हार्दिक ने लगाया जीत का छक्का

ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…

2 weeks ago