ग्वालियर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यदि बैलेट पेपर से चुनाव होता है तो भाजपा की सरकार नहीं बन पायेगी और न ही नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन पायेंगे। उन्होंने कहा कि यदि बैलेट से ना भी कराये तो वीवीपेट से निकलने वाली पर्ची हमें दी जाए और उसे एक अलग बाक्स में डालकर उसकी गिनती कराई जाये। तो ईवीएम का सच सामने आ जायेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की आगामी दिनों में आने वाली भारत जोडो न्याय यात्रा मुरैना से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी और दो दिनों तक ग्वालियर चंबल संभाग में रूकेगी इस दौरान एक दिन रात्रि विश्राम भी भारत जोडो न्याय यात्रा करेगी। उन्होंने बताया कि मुरैना में आकर भारत जोडो न्याययात्रा शिवपुरी गुना होते हुये शाजापुर की तरफ चली जायेगी।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने लोकसभा का चुनाव लडने के बारे में पूछे प्रश्न के उत्तर में पूर्व सीएम ने कहा कि सिंधिया के खिलाफ चुनाव लडने के लिए कांग्रेस में कई लोग हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में जाने के पूछे एक सवाल के जबाब में उन्होने कहा कि कमलनाथ के भाजपा में जाने की खबरें मीडिया की उपज थी। ऐसा कुछ नहीं है कमलनाथ जी स्वयं भी कह चुके हैं।
प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को राज्य सभा का टिकट देने के बारे में पूछे जाने पर कि क्या कमलनाथ और आप दिग्विजय सिंह नाराज थे के जबाब में पूर्व सीएम सिंह ने कहा कि उनका तीन पीढियों से ज्यादा का संबंध है। उनके बाबा कक्का डोगरसिंह ने कांग्रेस का झंडा उठाया उसके बाद उनके पिताजी राजेन्द्र सिंह ने कांग्रेस की सेवा वर्षो की । और अब अशोक सिंह कांग्रेस की कमान संम्हाल रहे हैं। पूर्व सीएम सिंह ने अशोक सिंह का चयन करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी , राहुल गांधी का आभार माना है।
लोकसभा चुनावों में युवा चेहरों को टिकट देने के पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि हां इस बार पहले से ज्यादा युवाओं को लोकसभा का टिकट दिया जायेगा। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की निंदा की जानी चाहिये। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने जोडा कि भाजपा शासित राज्यों तथा भाजपा नेताओं द्वारा इस प्रकार का जब कृत्य किया जाता है तो भाजपा क्यों मौन रहती है।
उन्होंने कहा कि गुजरात में बिलकिस बानो के मामले में पहले अभियुक्तों को रिहा कराया और उनका बाद में सम्मान तक किया। चंडीगढ में महापौर की घटना के बारे में दिग्विजय सिंह ने उच्चतम न्यायालय का आभार जताया है वहीं न्यायमूर्ति वाय वी चन्द्रचूड को धन्यवाद दिया है। उन्हांेने कहा कि इसीलिये वह बैलेट से चुनाव कराये जाने के पक्ष में है।
उत्तर प्रदेश में इंडी गठबंधन खासतौर पर समाजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग के बारे में पूछे जाने पर श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सामंजस्य बन रहा है । इंडी गठबंधन टूटा नहीं है भले ही पश्चिम बंगाल में ममता बर्नेजी अलग चुनाव लड रही है लेकिन भाजपा को हराने वह एक हैं। दिल्ली के किसान आंदोलन के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को पहले भी एक वर्ष तक शंभू बार्डर पर बैठाकर तीन प्रमुख मांगों को समाप्त किया। उस समय एमएसपी की मांग पर जो समझौता हुआ उस पर कोई अमल नहीं किया। झूठे मुकदमे लगाये उन्हें वापस नहीं लिया गया। अब किसानों को भाजपा पर यकी नही नहीं है।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाजपा में जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आप मुझे पहचानते नहीं हैं मैं भाजपा में नहीं जाउंगा । हां मीडिया इस प्रकार की खबरें चला सकती है। आरएसएस के एक बयान पर महिलाओं की नराजगी के बारे में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैने चडढी और पेंट बोला था ना कि पेटीकोट ।
ग्वालियर की महापौर तथा कांग्रेस पार्षद ई रिक्शा से बजट के लिए जाने के बारे में पूछे गये सवाल के जबाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस की महापौर वाली नगर निगमों, नगर पालिकाओं पंचायतों तक में राशि नहीं दे रही है। जबकि नियम कानून के हिसाब से राज्य सरकार को राशि देना चाहिये।
ईवीएम के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है। 5 देशों में ईवीएम से चुनाव हो रहे हैं बाकी सभी देशों ने यह सिस्टम समाप्त कर दिया है। और वह बैलेट से चुनावों पर आ गये हैं। एमपी में ईवीएम से वोट बढा है के बारे में उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है पहले भी 40 प्रतिशत वोट था और इस बार भी 40 प्रतिशत ही वोट है।
उन्होने बताया कि पोस्टल बैलेट से 230 विधानसभाओं में 199में कांग्रेस जीती लेकिन ईवीएम में भाजपा की जीत हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर एक देश एक चुनाव की बात के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह उनकी मांग होगी लेकिन वह संवैधानिक व्यवस्था को सही मानते हैं। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा देवेन्द्र शर्मा, नवोदित राज्य सभा सांसद अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता द्वय राम पांडे , अनुपमा सिंह आदि मौजूद थे।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 India’s wholesale price inflation (WPI) turned negative in June…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 Madhya Pradesh’s Kuno National Park (KNP), India’s first home…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 As monsoon showers swept into Madhya Pradesh’s Kuno National…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,10 July'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman on Wednesday urged non-banking financial…
Ira Singh Khabar Khabron Ki,9 July'25 Former British Prime Minister Rishi Sunak has returned to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,08 July'25 U.S. President Donald Trump has announced sweeping new tariffs,…