प्रदेश

अलीराजपुर में राज्य स्तरीय वन मेले का आयोजन होगा : वन मंत्री चौहान

10 करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

वन पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने अलीराजपुर के सोंडवा में कहा कि अलीराजपुर में 22 से 25 फरवरी तक राज्य स्तर के वन मेले का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिले में 3 दिवस में 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया गया है। वन मंत्री  चौहान ने कहा कि जिले में भगोरिया पर्व की शुरूआत होने वाली है। उन्होंने युवाओं से कहा कि नशे का सेवन नहीं करें, जिससे हादसे एवं बीमारी का खतरा सदैव बना रहता है। उन्होंने बड़ी बेगलगांव के युवा का उदाहरण देते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में रहकर राज्य लोक सेवा आयोग जैसी परीक्षा को पास कर उच्च स्तरीय शासकीय सेवा प्राप्त की है। इससे आसपास के युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिये।

वन मंत्री चौहान ने कहा कि महिलाएँ लाड़ली बहना योजना की राशि का सही उपयोग करें और अपने बालक-बालिकाओं को शिक्षित करें। उन्होंने कहा कि जिले में निर्मित होने वाले निस्तार तालाबों से आमजन को सिंचाई में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक किसान एक या दो फसल ले पा रहे थे, तालाब निर्मित होने से ज्यादा फसल ले पायेंगे। इससे लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी और उनके जीवन-स्तर में सुधार आयेगा। उन्होंने कहा कि तालाबों के निर्मित होने से भूमि के जल-स्तर में भी वृद्धि होगी। इससे ग्रामीणों के साथ पशुओं के लिये भी पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हो सकेगी।

वन मंत्री चौहान ने कहा कि अलीराजपुर में वन मेले में वनोपज के साथ अनेक प्रकार की जड़ी-बूटियाँ भी उपलब्ध रहेंगी, जो बीमारी के उपचार के लिये उपयोगी होंगी। चौहान ने सोंडवा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम केल्दी की माल में 79 लाख 18 हजार एवं करजवानी में निस्तार तालाब के लिये 99 लाख 63 हजार के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन भी किया।

Gaurav

Recent Posts

सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी बस, 9 की मौत, 23 घायल

सतना। अंधी रफ्तार से दौड़ रही बस,सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से भिड़ गई। इस…

11 hours ago

मन की बात की पूरी प्रक्रिया मेरे लिए ईश्वर के दर्शन करने जैसा

भावुक पीएम मोदी ने दिया देशवासियों को धन्यवाद, 3 अक्टूबर को हो जाएंगे 10 साल…

11 hours ago

आज से 25 नवंबर तक कीजिए एक साथ दो-दो चांद के दीदार

नई दिल्ली। आज यानी 29 सितंबर से अंतरिक्ष में आप एक साथ दो दो चांद…

11 hours ago

मेरी दिव्यांग बेटियों ने विकलांगता के प्रति एक नया दृष्टिकोण दिया

-सीजेआई ने नई हैंडबुक की लॉन्च, कहा-समावेशी भाषा का हो इस्तेमाल नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट…

11 hours ago

लता दीदी के जीवटता उनकी आवाज में देती है सुनाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने संगीत-निर्देशक सिंह एवं पार्श्व गायिका चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत…

11 hours ago

डेन्टल इम्प्लांट की आधुनिक तकनीक आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने में होगी मददगार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आयुष्मान योजना में 70 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री इंदौर…

11 hours ago