देश

संदेशखाली केस में NIA जांच हुई शुरू, जल्द हो सकती है FIR

नई दिल्ली। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने संदेशखाली केस की जांच प्रारंभ कर दी है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में जल्द एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल जांच एजेंसी शेख शाहजहां की तलाश में जुटी ह। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि उन्हें पता है कि संदेशखाली जाने से उन्हें रोका जाएगा, पर हाईकोर्ट के आर्डर के बाद वे लोग वहां जा रहे हैं।

NCW की अध्यक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा था, “पुलिस अपनी भूमिका नहीं निभा रही है। मैं जब गलियों में घूम रही थी तब एसपी साहब कुर्सी पर बैठे थे। वह समझना नहीं चाहते हैं।” इससे पहले भी बीजेपी और विपक्ष के अन्य नेता भी पुलिस पर आरोपी शेख शाहजहां को बचाने का आरोप लगा चुके हैं।

अब तक ये हुआ है संदेशखाली मामले में

उल्लेखनीय है कि संदेशखाली में नौ फरवरी से काफी बवाल हो रहा है। दरअसल, यह इलाका टीएमसी के नेता शेख शाहजहां के दबदबे वाला है।  शेख शाहजहां के ठिकानों पर राशन घोटाले में पांच जनवरी को ईडी ने छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी टीम पर हमले किया गया था। तब से शेख शाहजहां फरार है। उसके व समर्थकों के विरुद्ध  8 फरवरी से स्थानीय महिलाएं लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि शेख शाहजहां और गुर्गे महिलाओं का यौन शोषण करते हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने 9 फरवरी को शाहजहां समर्थक हाजरा के तीन पोल्ट्री फार्मों को जला दिया था। महिलाओं का दावा था कि वे स्थानीय ग्रामीणों से जबरन छीनी गई जमीन पर बनाए गए थे। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने भी दौरा करने के बाद संदेशखाली की स्थितियों पर चिता जताते हुए उनगें काफी गंभीर बताया था।

Gaurav

Recent Posts

सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी बस, 9 की मौत, 23 घायल

सतना। अंधी रफ्तार से दौड़ रही बस,सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से भिड़ गई। इस…

9 hours ago

मन की बात की पूरी प्रक्रिया मेरे लिए ईश्वर के दर्शन करने जैसा

भावुक पीएम मोदी ने दिया देशवासियों को धन्यवाद, 3 अक्टूबर को हो जाएंगे 10 साल…

9 hours ago

आज से 25 नवंबर तक कीजिए एक साथ दो-दो चांद के दीदार

नई दिल्ली। आज यानी 29 सितंबर से अंतरिक्ष में आप एक साथ दो दो चांद…

9 hours ago

मेरी दिव्यांग बेटियों ने विकलांगता के प्रति एक नया दृष्टिकोण दिया

-सीजेआई ने नई हैंडबुक की लॉन्च, कहा-समावेशी भाषा का हो इस्तेमाल नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट…

9 hours ago

लता दीदी के जीवटता उनकी आवाज में देती है सुनाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने संगीत-निर्देशक सिंह एवं पार्श्व गायिका चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत…

9 hours ago

डेन्टल इम्प्लांट की आधुनिक तकनीक आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने में होगी मददगार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आयुष्मान योजना में 70 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री इंदौर…

9 hours ago