खबर खबरों की डेस्क, 26 अगस्त। अमेरिका में रह रहे 1983 के शॉटपुट चैंपियन भारतीय एथलीट ने कुबूल किया है कि उसने मां और पत्नी की हत्या कर दी है। पूर्व भारतीय एथलीट 62 साल के इकबाल सिंह को दोहरे कत्ल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इकबाल सिंह ने 1983 में कुवैत में हुए एशियन चैंपियनशिप में भारत की तरफ से खेलते हुए शॉटपुट का ब्रांज मेडल जीता था।
अंतरराष्ट्रीय संवाद माध्यमों की जानकारी के अनुसार इकबाल सिंह ने बीते रविवार को पेनिसिल्वेनिया के न्यूटन टाउनशिप स्थित अपने घर पर पत्नी और मां का चाकू से गला रेतकर कत्ल कर दिया। वारदात के बाद उसने अपने बेटे को फोन कर बताया-मैंने तुम्हारी मां और दादी का कत्ल कर दिया है। पुलिस को फोन कर कहो कि मुझे ले जाए। इकबाल सिंह ने अपनी बेटी को भी फोन कर यही जानकारी दी। बेटा-बेटी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है, हलांकि वारदात का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
खून से सना बदहवास सा इकबाल सिंह, सीढ़ियों पर पड़ा था मां का शव
मां और पत्नी की हत्या के बाद इकबाल सिंह ने जुनीनी तौर पर अपने शरीर को भी चाकू से गोद डाला। मौके पर पहुंची पुलिस को इकबाल सिंह खून से सना हुआ मिला। घर में सीढ़ियों पर मां नसीब कौर का लहूलुहान शव और ऊपरी तल पर पत्नी जसपाल कौर का शव पड़ा था। पुलिस ने दोनों को आपराध स्थल पर ही मृत घोषित कर दिया। बुली तरह जख़्मी इकबाल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
कोर्ट ने नहीं दी जमानत, बचाव में इकबाल ने नहीं किया वकील
सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने मर्डर के फर्स्ट और थर्ड डिग्री चार्ज के साथ कोर्ट में पेश किया, लेकिन कोर्ट ने आरोपों की गंभीरती को देखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया।
हालांकि संवाद माध्यमों की जानकारी के अनुसार इकबाल ने बचाव के लिए कोई वकील नहीं किया है। इकबाल अमेरिका में आजीविका के लिए टैक्सी चला रहा था। पड़ोसियों ने जानकारी दी कि इकबाल सिंह अक्सर न्यूटन टाउनशिप में टहलता और ध्यान लगाता नजर आता था।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…