-आमिर खान की बेटी बबीता बन फिल्मी दुनियां में हुईं थीं मशहूर
मुंबई। आमिर खान की फिल्म दंगल से मशहूर हुईं कम उम्र कलाकार सुहानी भटनागर ने आज शनिवार इस फानी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। पहले से बीमार चल रहीं सुहानी का इलाज एम्स में चल रहा था और अंतत: महज 19 साल की उम्र में उनका दु:खद निधन हो गया। गौरतलब है कि मिस्टर परफेक्ट आमिर खान की ऑन-स्क्रीन बेटी बनकर सुहानी फिल्मी दुनियां से लेकर देश-विदेश में मशहूर हुईं थीं। अब सिने जगत से यह दुखद खबर सामने आई है कि जानी-मानी एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। महज 19 साल की उम्र में सुहानी ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। सुहानी की मौत से उनके चाहने वाले खासे दुखी हैं। दरअसल सिने प्रेमी दंगल गर्ल बबिता जैसी ही किसी भूमिका के साथ उनके बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनके निधन की खबर ने फैंस को दु:खी कर दिया है। यहां आपको बतलाते चलें कि सुहानी भटनागर फरीदाबाद की रहने वाली थीं। सुहानी के निधन का कारण उनके पूरे शरीर में पानी का भरना बताया जा रहा है। कुछ समय पहले ही सुहानी का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था। इसका इलाज चला और उसके बाद शरीर में पानी भरने की शिकायत को लेकर वे काफी दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। चिकित्सकों की लाख कोशिशों के बाद भी सुहानी का आज शनिवार को निधन हो गया।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…